बड़े इमामबाड़े में अलविदा नमाज के बाद विरोध… अमेरिका-इजरायल के खिलाफ नारे

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा की नमाज के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ा इमामबाड़ा परिसर में नमाज अदा करने के बाद शिया समुदायकी लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की और ईरान के प्रति समर्थन जताया।

अलविदा जुमा के मौके पर शहर की मस्जिदों में दोपहर के समय बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे थे। प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे और कड़ी निगरानी के बीच नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।

कल्बे जवाद ने हमलों की निंदा की
नमाज के बाद मौलाना कल्बे जवाद ने इमामबाड़े में मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर किए जा रहे हमलों की कड़ी निंदा की।

मौलाना कल्बे जवाद ने कहा कि दोनों देश ईरान के खिलाफ जो कार्रवाई कर रहे हैं, उसका अंत जल्द होगा। उन्होंने लोगों से ईरान के साथ मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें…

स्वच्छ ऊर्जा में आगे बढ़ता यूपी… गाजियाबाद का सोलर मॉडल बना मिसाल

पोस्टर और नारेबाजी
इमामबाड़े में मौजूद कुछ लोगों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के पोस्टर हाथों में लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने ईरान के प्रति सहानुभूति जताई और मौजूदा हालात पर नाराजगी भी जाहिर की।

यह भी पढ़ें…

Lucknow की मस्जिदों में गूंजे अमन के पैगाम… कड़ी सुरक्षा में सम्पन्न हुई अलविदा की नमाज

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद
अलविदा जुमा को देखते हुए प्रशासन और लखनऊ पुलिस पहले से सतर्क थी। बड़े इमामबाड़े और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज और इसके बाद का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।

प्रशासन ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के दौरान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और कहीं से भी किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

यह भी पढ़ें…

UP में गोहत्या पर Yogi सरकार का बड़ा एक्शन… NSA और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई

Back to top button