
ईरान-इजराइल तनाव के बीच नेतन्याहू को IRGC की धमकी; मौत की अफवाहे तेज…
Iran-US-Israel war: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान की सैन्य इकाई Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) ने इजराइल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu को लेकर बड़ा बयान दिया है। IRGC ने नेतन्याहू को “बच्चों का हत्यारा” बताते हुए कहा है कि अगर वह जिंदा हैं तो उनका पीछा कर उन्हें मार गिराया जाएगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब सोशल मीडिया पर यह अफवाह तेज हो गई है कि ईरानी हमलों में इजराइली प्रधानमंत्री की मौत हो चुकी है। हालांकि इजराइल सरकार ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
IRGC की खुली धमकी
रविवार को IRGC की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यदि “अपराधी जायोनी प्रधानमंत्री” अभी भी जीवित है, तो ईरान की ताकतें उसका पीछा करेंगी और उसे खत्म कर देंगी।
IRGC का कहना है कि नेतन्याहू को लेकर फैली अनिश्चितता—कि वह मारे गए हैं या अपने परिवार के साथ देश छोड़कर भाग गए हैं—इजराइल के भीतर बढ़ती अस्थिरता और संकट को दिखाती है।
मौत की अफवाहें क्यों तेज हुईं?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स दावा कर रहे हैं कि Benjamin Netanyahu सार्वजनिक रूप से दिखाई नहीं दिए और किसी प्रमुख सुरक्षा बैठक में भी उनकी मौजूदगी की खबर नहीं आई।
इसी वजह से यह अटकलें तेज हो गईं कि हालिया हमलों के दौरान उनकी मौत हो गई हो सकती है। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि कहीं से नहीं हुई।
AI वीडियो को लेकर भी उठे सवाल
शुक्रवार को नेतन्याहू ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर अमेरिका-इजराइल-ईरान के बीच चल रहे तनाव को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया था।
इस वीडियो के 0:35 सेकंड के आसपास जब वह हाथ उठाते दिखाई देते हैं, तो कुछ यूज़र्स को उनकी छोटी उंगली के पास मांस का अतिरिक्त हिस्सा दिखाई दिया। कई लोगों ने इसे “छठी उंगली” बताते हुए दावा किया कि वीडियो AI से बनाया गया हो सकता है और इसे “क्लासिक AI फिंगर ग्लिच” कहा गया।
हालांकि इस दावे की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
नेतन्याहू के ऑफिस ने बताया “फेक न्यूज़”
अफवाहों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि Benjamin Netanyahu बिल्कुल सुरक्षित हैं।
एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर पीएम ऑफिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे दावे पूरी तरह फेक न्यूज़ हैं और प्रधानमंत्री पूरी तरह स्वस्थ हैं।





