Stock Market : शेयर बाजार में दूसरे दिन भी रिकवरी जारी, IT शेयरों में गिरावट

Stock Market Today: आज शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स 75,502.85 के मुकाबले 323.83 अंक या 0.43 फीसदी उछलकर 75,826.68 पर खुला, जबकि निफ्टी 23,408.80 के मुकाबले करीब 85 अंकों की तेजी के साथ 23,493.20 पर खुला है।

Stock Market Today: भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, 17 मार्च की शुरुआत पॉजिटिव रही. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए. हालांकि, बाजार खुलते ही इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर फिसल गए.

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 323.83 अंक या 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 75,826.68 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत सकारात्मक की थी. निफ्टी 50  84.40 अंक या 0.36 फीसदी उछलकर 23,493.20 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:22 बजे तक, सेंसेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ 75,447 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 18 अंक फिसल गई थी और 23,390 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई के टॉप गेनर और लूजर

खबर लिखे जाने तक बीएसई बास्केट से एटरनल, भारती एयरटेल, एशियन पेंट, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो एचसीएलटेक, टीसीएस, आईटीसी और टाइटन रहे थे.

वैश्विक संकेतों की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव ने भी बाजार की दिशा को प्रभावित किया। पिछले सत्र में ब्रेंट क्रूड की कीमत 2.84 प्रतिशत गिरकर 100.21 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुई थी। इसका कारण अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ओर से सहयोगी देशों से ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य करने की अपील और रणनीतिक भंडार से तेल जारी होने की उम्मीदें थीं।

हालांकि, एशियाई कारोबार के दौरान स्थिति बदली और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में फिर तेजी देखी गई। सप्लाई में संभावित बाधा की आशंकाओं के चलते कीमत लगभग 2.9 प्रतिशत बढ़कर 103.06 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। इससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।

वहीं, व्यापक बाजार यानी मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक करीब 0.02 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 लगभग 0.08 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

Back to top button