Varanasi News: गंगा की लहरों पर ‘इफ्तार पार्टी’ का VIDEO, वायरल होने पर छिड़ा विवाद

Varanasi News: वाराणसी में गंगा की लहरों पर इफ्तार पार्टी और नाव पर कथित तौर पर नॉनवेज पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद, हिंदू भावनाओं को आहत करने के आरोप में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

Varanasi News: गंगा नदी में नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है कि वीडियो में युवक नॉनवेज खा रहे हैं, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि मामले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने तहरीर दी थी। इसके साथ ही पुलिस ने नाव चलाने वाले शख्स के ऊपर भी मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी करने पर विवाद

रजत जायसवाल ने अपनी शिकायत में कहा कि “मां गंगा सनातन धर्म में आस्था का प्रमुख केंद्र है। हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उसी मां गंगा की पावन धारा में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा नाव पर बैठकर इफ्तार के समय चिकन बिरयानी खाना और उसके अवशेष गंगा में फेंकना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय कृत्य है। इससे सनातन धर्म के लोगों को गहरा आघात पहुंचा है। इस कृत्य से मुस्लिम समुदाय के यह नौजवान जानबूझकर जिहादी मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं”।

ये भी पढ़े- गोरखपुर में ट्रैफिक पर असर: राजघाट पुल मरम्मत से भारी वाहनों की एंट्री बंद

उन्होंने आगे पुलिस से रीक्वेस्ट की कि ‘जानबूझकर हिंदू भावनाओं को आहत करने वाले इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए और नाव चालक का चालान करते हुए उसके लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए ताकि भविष्य में ऐसा दोबारा न हो’।

ये भी पढ़े- UP News: ISIS मॉड्यूल चलाने के आरोप में छात्र गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स से था संपर्क

14 लोगों की गिरफ्तारी

सामने आई जानकारी की माने तो, सोमवार शाम को वाराणसी के एक युवक ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। उसने रोजेदारों को गंगा घाट पर बुलाया और पहले से बुक बोट पर पूरी महफिल सजाई। उन्होंने नाव पर पहले नमाज पढ़ी, फिर खजूर और फल खाकर रोजा तोड़ा। इसके बाद, नाव पर ही बिरयानी परोसी गई। रजत का आरोप है कि नॉन वेज खाने के टुकड़े पवित्र गंगा नदी में भी फेंके गए। उनका दावा है कि ऐसा उन्होंने जानबूझकर हिंदुओं की आस्था को चोट पहुंचाने के लिए किया था। इस मामले में अबतक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

ये भी पढ़े- UP News: गोरखपुर में सुबह ही तड़तड़ाईं गोलियां, चौहान समाज के नेता राजकुमार की हत्या

Back to top button