
Divyanka Tripathi: शादी के 10 साल विवेक दहिया बनेंगे पिता, बेबी शॉवर की तैयारी शुरू
टेलीविजन के मशहूर कपल Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दिव्यांका और विवेक ने 10 साल पहले 2016 में शादी की थी।
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और विवेक दहिया (Vivek Dahiya) टीवी के पॉपुलर और फेवरेट कपल्स में से एक हैं। काफी समय से फैंस जिस चीज का इंतजार कर रहे थे दोनों को लेकर वो भी आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द पैरेंट्स बनने वाले हैं। शादी के 10 साल बाद दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं। दिव्यांका और विवेक भी इस नए फेज़ को सीक्रेट तरीके से इंजॉय कर रहे हैं और साथ में वक्त बिता रहे हैं।
शादी के 10 साल बनेंगे पैरेंट्स
अब शादी के 10 साल बाद दिव्यांका और विवेक माता-पिता बनने जा रहे हैं हालांकि कपल ने ऑफिशियल तौर पर इसकी घोषणा नहीं की है लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं।
बेबी शावर भी होगा जल्द
रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि दोनों बेबी शावर सेरेमनी की भी तैयारी कर रहे हैं जो जल्द होने वाली है। लेकिन ये फंक्शन काफी प्राइवेट होगा। इसमें सिर्फ परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। बता दें कि दिव्यांका और विवेक की शादी साल 2016 में हुई थी। दोनों एक पावरफुल कपल हैं जो हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। वहीं साथ में वेकेशन एंजॉय करना भी पसंद करते हैं। वहीं 3-4 दिन पहले दोनों ने साथ में रोमांटिक फोटोज भी शेयर की थीं।
प्रोफेशनल लाइफ
दिव्यांका की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट वेब शो द मैजिक ऑफ श्री में नजर आई थीं। वहीं टीवी पर वह लास्ट फियर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 3 में नजर आई थीं बतौर चैलेंजर। वहीं विवेक की बात करें तो वह लास्ट 2023 में झलक दिखलाजा में नजर आए थे।





