UP में टीचर, वकील और पत्रकारों को मिलेंगे फ्लैट… CM Yogi का बड़ा ऐलान

UP News: योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में आवास सुविधाओं को लेकर एक बड़ा और अहम ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों के लिए विशेष आवासीय योजनाएं विकसित की जाएंगी, ताकि इन वर्गों को सम्मानजनक जीवन के साथ सुरक्षित आवास मिल सके।

यह घोषणा उस मौके पर की गई जब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करीब 90 हजार लाभार्थियों को 900 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को छत उपलब्ध कराना है।

सरकारी जमीन पर बनेंगे हाईराइज फ्लैट
सीएम योगी ने कहा कि जिन लोगों के पास खुद की जमीन नहीं है, उनके लिए बहुमंजिला (हाईराइज) आवास बनाए जाएंगे। इसके लिए राज्य में कब्जा की गई सरकारी जमीनों को खाली कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि माफियाओं द्वारा कब्जा की गई कई जमीनों को पहले ही मुक्त कराया जा चुका है और जहां-जहां ऐसी जमीन बची है, वहां भी कार्रवाई जारी है।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इन खाली कराई गई जमीनों का उपयोग अब जनहित में किया जाएगा और इन्हीं पर आधुनिक सुविधाओं से लैस फ्लैट तैयार कर शिक्षकों, वकीलों और पत्रकारों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

‘हर वर्ग को घर’ सरकार का लक्ष्य
सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार सिर्फ आवास देने तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को सम्मानजनक जीवन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीब, मध्यम वर्ग और पेशेवर वर्ग—सभी को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें…

Sambhal में ‘भालू’ बने किसान, बंदरों के आतंक से बचाने लगा देसी जुगाड़…

आवास योजना से बढ़ेगा सामाजिक सुरक्षा का दायरा
सरकार का मानना है कि इस योजना से न केवल इन तीनों महत्वपूर्ण पेशे से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में उनके कार्यों को भी मजबूती मिलेगी। शिक्षक, वकील और पत्रकार लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ माने जाते हैं, ऐसे में उनके लिए सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

UP में हवा होगी साफ? वर्ल्ड बैंक के ₹2500 करोड़ फंड से होगा बड़ा बदलाव

जल्द हो सकता है आवेदन प्रक्रिया
सरकार जल्द ही इस योजना की रूपरेखा, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को स्पष्ट कर सकती है। साथ ही, विभिन्न शहरों में जमीन चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी भी की जा रही है।

आपको बता दें कि यह योजना उत्तर प्रदेश में आवास के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव ला सकती है और खासकर उन लोगों के लिए राहत भरी खबर है, जिनके पास अपना घर नहीं है।

यह भी पढ़ें…

UP में LPG Crisis! बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सप्लाई ठप, होटल-रेस्टोरेंट बेहाल

Back to top button