Lucknow News: बेटी ने 4 साल पहले की थी लव मैरिज, ससुर ने दामाद की कर दी हत्या

Lucknow Murder News: लखनऊ के आशियाना में प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने अपनी बेटियों के साथ मिलकर दामाद विष्णु यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। चार साल पहले विष्णु ने ससुर की बेटी साक्षी से प्रेम विवाह किया था।

Lucknow Murder News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के रहने वाले 30 वर्षीय विष्णु यादव के रूप में हुई है.

ससुर ने की दामाद की हत्या

आरोप है कि इसके बाद तीरथराज सिंह ने अपनी दो बेटियों संग मिलकर विष्णु की हत्या कर दी. चारपाई के पाए और डंडे से पीट पीट कर विष्णु की हत्या की गई. वहीं हत्या की वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ससुर और दो सालियों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी.विष्णु ने करीब चार साल पहले लखनऊ की साक्षी से प्रेम विवाह किया था. साक्षी के परिवार के लोग इस शादी से सहमत नहीं थे. उनमें नाराजगी थी और दोनों के बीच रंजिश चल रही थी।

ये भी पढ़े- UP News: ISIS मॉड्यूल चलाने के आरोप में छात्र गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर्स से था संपर्क

चार साल पहले की थी लव मैरिज

मृतक विष्णु प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था. विष्णु प्राइवेट कंपनी में काम कर रहा था. चार साल पहले उसने आरोपित तीरथराज की बेटी साक्षी से लव मैरिज किया था. हालांकि शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी तीरथराज सिंह इस शादी से नाराज रहता था. विवाह के समय भी तीरथराज ने आशियाना थाने में दामाद विष्णु पर एससी एसटी का मामला दर्ज कराया था. वहीं विष्णु की हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए हैं.

ये भी पढ़े- UP News: गोरखपुर में सुबह ही तड़तड़ाईं गोलियां, चौहान समाज के नेता राजकुमार की हत्या

Back to top button