Share Market: हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों चढ़े

Share Market Updates: भारतीय बाजार आज ग्रीन खुला. गुरुवार की भारी गिरावट के बाद आज स्थिति कुछ संभली हुई दिख रही है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों तेजी के साथ खुले हैं.

Share Market Updates: भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की भारी गिरावट के बाद शुक्रवार को मजबूती के साथ शुरुआत की। प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी 50 हरे निशान में खुले। सुबह-सुबह ही सेंसेक्स करीब 1000 अंक तक उछल गया। वहीं निफ्टी 50 भी 300 अंक से ज्यादा की छलांग लगाई। बाजार में आज तेजी की एक बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने की उम्मीद है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई।

बाजार में तेजी के कारण

  • गैस और तेल रिफाइनरीज पर अटैक ना करने के इजरायल के बयान से आज शेयर बाजार में गिरावट रुकी दिखती है. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, इजरायल ने यह संकेत दिया है कि वह ईरान के तेल और गैस रिफाइनरीज पर हमला नहीं करेगा. इससे निवेशकों को तेल की सप्लाई ठप होने का डर कुछ हद तक कम हुआ है.
  • इजरायल के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी आज कमी आई है, जो 119 डॉलर प्रति बैरल से सीधे गिरकर अब 105 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गई है.
  • अमेरिका और इजरायल की ओर से तनाव कम होने की खबरों से निवेशकों के सेंटिमेंट में सुधार हुआ है.
  • शेयर बाजर में कल की 3 परसेंट की गिरावट के बाद कई मजबूत शेयरों की कीमतें कम हो गई हैं. इससे निवेशक डिस्काउंट का फायदा उठाते हुए जमकर खरीदारी कर रहे हैं.

एशियाई बाजार

शुक्रवार को एशियाई बाजार का रुख मिला-जुला रहा. हालांकि, ज्यादातर इंडेक्स नीचे कारोबार करते नजर आए. जापान में आज शेयर बाजार राष्ट्रीय अवकाश के चलते बंद रहेंगे. दक्षिण कोरिया का Kospi 1 परसेंट चढ़ा, Kosdaq ने भी  लगभग 0.94 परसेंट की बढ़त हासिल की. वहीं, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 शुरुआती कारोबार में थोड़ा फिसलकर लगभग 0.27 परसेंट नीचे आ गया.

अमेरिकी शेयर बाजार

वॉल स्ट्रीट में 19 मार्च को गिरावट देखी गई. डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.44 परसेंट गिरकर 46021.43 पर बंद हुआ. S&P 500 भी 0.27 परसेंट फिसलकर 6606.49 पर बंद हुआ. इसी तरह से Nasdaq Composite भी 0.28 परसेंट की गिरावट के साथ 22090.69 पर बना रहा.

Back to top button