
UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में फिर बारिश के आसार, IMD का अलर्ट
UP Weather Update: मार्च के महीने में कभी तेज धूप तो कभी बारिश हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को यूपी समेत कई अन्य राज्यों में मौसम शुष्क रहने के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ेगी। जिससे हल्की और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
UP Weather Update: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है. सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के साथ दिन का तापमान 30 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, जबकि अभी भी सुबह-शाम हल्की ठंडक बनी हुई है. पूर्वी और तराई क्षेत्रों में नमी का असर है, वहीं पश्चिमी यूपी में गर्मी बढ़ रही है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी भी जिले में भारी बारिश या आंधी का अलर्ट नहीं है, सुबह के समय नोएडा गाजियाबाद में हल्की बूदांबांदी जरूर हुई.
यूपी में कब होगी बारिश
उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश की संभावना नहीं है. मौसम विभाग के मुताबिक 3 दिनों तक तेज हवा चलने की संभावना है. हालांकि शुक्रवार 27 फरवरी से तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. यूपी के जिन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है, उनमें कानपुर, लखनऊ, आगरा, बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ और नोएडा शामिल हैं. इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है.
मौसम विभाग के अनुसार गाजियाबााद, नोएडा, प्रयागराज, गोरखपुर, बहराइच और बरेली जैसे जिलों में सुबह के समय हल्की ठंडक बनी रहेगी, जहां तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 से 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
आने वाले दिनों का ट्रेंड
मौसम विभाग का संकेत है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के साथ-साथ यूपी में भी अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसका मतलब है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में गर्मी का असर और तेज हो सकता है. मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले 3 से 5 दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इससे दिन के समय गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा. अप्रैल की शुरुआत के साथ ही प्रदेश में गर्मी पूरी तरह से दस्तक दे सकती है. ऐसे में लोगों को अभी से सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.
सेहत पर असर, रखें ये सावधानियां
मौसम के इस बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ सकता है. सुबह-शाम ठंड और दिन में गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम, बुखार और एलर्जी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं. डॉक्टरों की सलाह है कि:
– सुबह और रात के समय हल्के गर्म कपड़े पहनें
– दिन में तेज धूप से बचें
– पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
– बाहर निकलते समय सिर को ढककर रखें
– किसानों के लिए राहत भरा समय
फिलहाल का मौसम किसानों के लिए राहत भरा माना जा रहा है. गेहूं और अन्य रबी फसलों के लिए यह तापमान अनुकूल है. तेज गर्मी या बारिश की स्थिति नहीं होने से फसल को नुकसान की आशंका कम है. हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगर तापमान अचानक बहुत तेजी से बढ़ता है, तो फसल पर असर पड़ सकता है, इसलिए किसानों को मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.





