
Share Market Today: शेयर बाजार में कोहराम के बाद आज तोबड़तोड़ तेजी, सेंसेक्स उछला
Share Market Today: शेयर बाजार सोमवार की गिरावट के साथ आज रिकवरी मोड में नजर आ रहा है. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने बढ़त हासिल की.
Share market Today: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत और उसकी एनर्जी साइट्स पर हमलों को 5 दिन टालने का एलान किया, जिसका आज भारतीय शेयर बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। मंगलवार 24 मार्च को को शेयर बाजार (Sensex Updates) में शानदार मजबूती के साथ शुरुआत हुई। इसका इशारा गिफ्ट निफ्टी से पहले ही मिल रहा था।
मंगलवार 24 मार्च को को शेयर बाजार (Stock Market Updates) में शानदार मजबूती के साथ शुरुआत हुई। इसका इशारा गिफ्ट निफ्टी से पहले ही मिल रहा था। आज सेंसेक्स 72,696.39 के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 1516.08 अंक या 2.09 फीसदी की मजबूती के साथ 74,212.47 पर खुला, जबकि निफ्टी 22,512.65 के मुकाबले 365.80 अंक या 1.62 फीसदी उछलकर 22,878.45 पर खुला।
इन वजहों से आई शेयर बाजार में तेजी
इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि पश्चिम एशिया में जारी भीषण युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 5 दिन के लिए पावर प्लांट पर हमले के प्लान को टाल दिया गया है. ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. अमेरिका में डाउ 600 पॉइंट से ज्यादा चढ़ा और तेल की कीमतें भी काफी गिर गईं, हालांकि बाद में दोनों में थोड़ी गिरावट भी देखी गई.
फिलहाल तेल की कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर हैं और करेंसी में बदलाव पर भी नजर रखना जरूरी है. सीएनबीसी के एनालिस्ट के अनुसार, निफ्टी के लिए 23,000 एक अहम सपोर्ट लेवल है, जबकि 23,200–23,300 का लेवल आगे रेजिस्टेंस की तरह काम कर सकता है.
रिकवरी में बैंकिंग शेयरों ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई है. HDFC Bank, ICICI Bank और State Bank of India जैसे शेयरों में तेजी आई, जिससे पूरा बाजार को मजबूती मिली है. साथ ही ऑटो, कैपिटल गुड्स और टेलीकॉम सेक्टर में भी खरीदारी देखने को मिली, जो दिखाता है कि तेजी सिर्फ एक सेक्टर तक सीमित नहीं है.
गिफ्ट निफ्टी ने दिए तेजी के संकेत
GIFT Nifty जोकि भारतीय बाजार की शुरुआत का शुरुआती संकेत देता है, शुरुआती कारोबार में करीब 520 अंक तक उछल गया. इससे भी संकेत मिल रहा था कि बाजार 12 महीने के निचले स्तर के आसपास से रिकवरी दिखा सकता है. इसके अलावा एशियन मार्केट में भी तेजी के साथ कारोबार होते हुए नजर आया.
मंगलवार को रुपये में थोड़ी मजबूती देखने को मिली है, क्योंकि तेल की कीमतों में गिरावट आई थी और ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत के संकेत दिए थे. रुपया डॉलर के मुकाबले 93.64 पर खुला, जो पिछले सेशन के 93.9750 से बेहतर था, जब यह अपने रिकॉर्ड निचले स्तर 93.98 तक पहुंच गया था.
हालांकि, ईरान द्वारा बातचीत से इनकार करने से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है और आगे की दिशा अभी साफ नहीं है. वोलैटिलिटी इंडेक्स (VIX), जोकि बाजार में आने वाले उतार-चढ़ाव का संकेत देता है, 4% से ज्यादा गिरकर 25.60 पर आ गया है. निवेशकों के बीच अनिश्चितता कम हुई है और बाजार में डर थोड़ा कम हो गया है. जिससे तेजी का मूड देखा जा रहा है.





