
Indian Railway: रेल यात्रियों को झटका! टिकट कैंसिलेशन पर कटेगा आधा पैसा, जानें नए नियम
Railway Ticket Cancellation Policy: 24 से 8 घंटे के अंदर ट्रेन का टिकट कैंसिल करने पर 50% तक पैसा कट जाएगा और बचा हुआ 50 प्रतिशत ही रिफंड मिलेगा. अगर 8 घंटे से कम समय बचा हो या ट्रेन छूट जाए तो रिफंड मिलेगा ही नहीं.
Railway Ticket Cancellation Policy: ट्रेन टिकट कैंसिल करने के नियम बदल गए हैं. अगर आप गाड़ी छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा. 8 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर 50% पैसा कटेगा, जबकि 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 25% कटौती होगी. 72 घंटे से पहले कैंसिल करने पर पुराने नियम के अनुसार सामान्य रिफंड मिलेगा. इसके अलावा अब ऑफलाइन टिकट कहीं से भी कैंसिल कराया जा सकता है, पहले यह सुविधा सिर्फ टर्मिनेट स्टेशन पर होती थी. साथ ही, आप अपनी यात्रा की डिटेल गाड़ी छूटने से 30 मिनट पहले तक अपडेट कर सकते हैं.
8 घंटे पहले रद्द करने पर नहीं मिलेगा रिफंड
वहीं, 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिल करने पर टिकट किराए का करीब 25% तक कटेगा। इसके अलावा अगर 24 से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करने की जाती है तो ऐसे में यह कटौती बढ़कर 50% तक हो जाएगी। अगर यात्रा शुरू होने में 8 घंटे से भी कम समय का बचा और तब टिकट कैंसिल की जाती है तो ऐसे में कोई रिफंड नहीं मिलेगा। नए नियम 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच स्टेप्स में लागू किए जाएंगे। TDR की प्रक्रिया अलग हो सकती है.
बोर्डिंग पॉइंट बदलने की सुविधा
नए नियमों के तहत अब यात्री ऑफलाइन मोड में किसी भी स्टेशन से अपना टिकट भी कैंसिल करा सकेंगे। इसके अलावा रेलवे ने यात्रियों को ट्रेन के तय समय पर रवाना होने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग पॉइंट भी बदलने की अब सुविधा मिलेगी। इससे उन शहरों में रहने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा, जहां कई स्टेशन हैं। वे अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी स्टेशन से ट्रेन पकड़ सकते हैं। पहले यह सुविधा चार्ट बनने से पहले ही मिलती थी। अब इसे ज्यादा आसान और डिजिटल बना दिया गया है।
30 मिनट पहले तक कोच और क्लास बदलने का ऑप्शन
वहीं यात्री अपनी सीट भी बदलवा सकेंगे। ट्रेन के तय प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक वे अपना कोच या क्लास अपडेट कर सकते हैं। यानी अगर कोई यात्री चाहे तो अपनी 3rd AC की सीट को 1st AC में अपग्रेड करवा सकता है। इन नई सुविधाओं का मकसद यात्रियों को ज्यादा आराम, लचीलापन और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
ये भी पढ़े- Share Market Today: शेयर बाजार में कोहराम के बाद आज तोबड़तोड़ तेजी, सेंसेक्स उछला





