
Lucknow News: चिनहट में युवक की गला रेतकर हत्या, सुनसान मैदान में मिली लाश
Lucknow News: लखनऊ के चिनहट इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मौके से शराब की बोतलें भी मिली है। पुलिस को शक है कि दोस्तों के बीच विवाद के बाद वारदात को अंजाम दिया गया।
Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई. युवक की खून से लथपथ लाश सुनसान मैदान में मिली है। घटना मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान कल्याणी बिहार कॉलोनी के रहने वाले रितेश सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से टाइल्स कारीगर था. स्थानीय लोगों ने एक युवक को मैदान में घायल हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
घटनास्थल से शराब की बोतलें भी बरामद
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रितेश सिंह (22-23 वर्ष) पुत्र दयाशंकर सिंह निवासी कल्याणी विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। शव के बारे में एक राहगीर ने पुलिस को सुचना दी घटनास्थल पर एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (नंबर UP 32 QV 8176) खड़ी मिली, साथ ही कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।

सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी चिनहट सहित स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़े- Lucknow News: कैफे की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, मैनेजर समेत तीन गिरफ्तार
मूल रूप से बलिया का है मृतक
परिजनों के अनुसार रितेश ने शाम करीब 7:45 अपनी माँ को फोन पर खुद को निशातगंज में होने की जानकारी दी थी ये बात करीब 35 से 40 सेकंड हुई। रितेश के पिता ने जानकारी दी की रितेश इंटरमीडिएट पास था और टाइल्स लेबर का काम करता था। परिवार पिछले सात वर्षों से लखनऊ में रह रहा है और मूल रूप से बलिया जिले के झरकटहा गांव का निवासी है।
ये भी पढ़े- Meera Thakur: ई-रिक्शा की आड़ में देश की जासूसी, मीरा ठाकुर को उठा ले गई पुलिस
सूत्रों के मुताबिक घटना से पहले मृतक एक ऐसे व्यक्ति के साथ देखा गया था, जो पहले से जिला बदर बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। चिनहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े- Varanasi News: वाराणसी में सिलेंडर ब्लास्ट से भरभराकर ढहा घर, दो लोगों की मौत





