Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Dhurandhar 2 Collection: धुरंधर 2 हर घंटे नया रिकॉर्ड बना रही है। रणवीर सिंह की शुरुआती दिनो में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।  बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार है।

Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर 2 मेकर्स के लिए टकसाल बन चुकी है! भारत से लेकर विदेशों तक हर दिन इस फिल्म का क्रेज नई ऊंचाई छू रहा है. हर दिन नए रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं. अब धुरंधर 2 ने छठे दिन फिर एक शानदार रिकॉर्ड बना डाला है. सनी देओल की गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए, धुरंधर 2 बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा मंगलवार लेकर आई है. एक दिन की इस धुआंधार कमाई से अब रणवीर की फिल्म ने 4 महीने में दूसरी बार रणबीर कपूर की एनिमल को पछाड़ा है. और वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार करके, ये सिर्फ 6 दिन में बॉलीवुड की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बन गई है

फिल्म का रिकॉर्ड

सैक्निक की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 द रिवेंज ने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ्रेंचाइजी में तीसरे नंबर पर आ गई है। धुरंधर के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ और दूसरे पार्ट ने अभी तक 919 करोड़ कमा लिए हैं जिस हिसाब से मूवी ने टोटल 2,219 करोड़ कमा लिए हैं।

पुष्पा को पछाड़ दूसरे नंबर पर नजर

इस कलेक्शन के साथ धुरंधर की फ्रेंचाइजी ने पुष्पा को पछाड़ दिया है। पुष्पा के दोनों पार्ट ने वर्ल्डवाइड 2002 करोड़ कमाए थे। अब फिल्म की नजर बाहुबली को पछाड़ने पर है जो दूसरे नंबर पर है। प्रभास की फिल्म बाहुबली फ्रेंचाइजी ने टोटल 2462 करोड़ कमाए थे।

इस लिस्ट में यश राज फिम्स की स्पाई यूनिवर्स नंबर 1 पर है। इसमें 6 फिल्में शामिल हैं जिसमें सलमान खान की टाइगर, ऋतिक रोशन की वॉर, शाहरुख खान की पठान फ्रेंचाइजी शामिल है। इन फिल्मों का टोटल कलेक्शन लगभग 3195 करोड़ है।

ये भी पढ़े- Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर तोड़े सारे रिकॉर्ड, ‘Baahubali 2’ और ‘Dangal’ को छोड़ा पीछे

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर-2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है, रिलीज के छठे दिन जो कि नवरात्रि का खास दिन भी था फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रही है. उम्मीद है कि यह फिल्म अपने छठे दिन (सभी भाषाओं में) 55-60 करोड़ रुपये की नेट कमाई करेगी.

Back to top button