
UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर दो दिन छुट्टी का ऐलान
UP Ram Navami holiday: उत्तर प्रदेश मेंं रामनवमी की छुट्टी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला लिया है। 26 के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश रहेगा। अब दो दिन लगातार छुट्टी रहेगी।
UP Ram Navami holiday: उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के अवसर पर दो दिन की छुट्टी घोषित कर श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय मंदिरों में बढ़ती भीड़ और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। लगातार अवकाश से लोगों को पूजा, यात्रा और दर्शन में सुविधा मिलेगी। प्रशासन को सुरक्षा के निर्देश दिए गए हैं। मंदिरों में रामनवमी के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
यूपी में रामनवमी की 2 दिन छुट्टी
उत्तर प्रदेश सचिवालय कंप्यूटर सहायक एवं सहायक समीक्षा अधिकारी संघ के पूर्व अध्यक्ष सौरभ सिंह व उपाध्यक्ष संजीव कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से महानवमी पर अवकाश घोषित करने का अनुरोध किया था।
उन्होंने कहा था कि नवरात्र हिन्दू धर्म का अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में महानवमी के अवसर पर 26 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है, किंतु विभिन्न प्रामाणिक पंचांगों एवं धार्मिक गणनाओं के अनुसार महानवमी 27 मार्च को मनाया जाना निर्धारित है। अब योगी सरकार ने श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए 26 के साथ अब 27 मार्च को भी अवकाश घोषित कर दिया। योगी सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की अस्था को देखते हुए लिया गया है।
कब है रामनवमी
साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में भ्रम है। दरअसल, नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा। लेकिन भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल और कर्क लग्न में हुआ था, जिसे सबसे शुभ समय माना जाता है।
इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी और विशेष संयोग यह है कि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत योग भी बन रहे हैं, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।





