
Ravi Kishan: गोरखपुर से कटेगा रवि किशन का पत्ता? CM योगी ने मंच से ऐसा क्या कहा…
CM Yogi Adityanath Ravi Kishan: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद रवि किशन पर खूब चुटकी लेते हैं लेकिन इस बार सीएम ने जो मजाकिया अंदाज में रवि किशन के लिए बात कही, वह उनके फैंस के लिए चिंता का सबब बन गया.
CM Yogi Adityanath Ravi Kishan: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर सांसद रवि किशन जब भी एक साथ एक मंच पर होते हैं तो दोनों के बीच हंसी-मजाक होता रहता है. योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखुपर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ऐसी बात कह दी, जिसे सुनकर रवि किशन के होश उड़ गए. सीएम ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में गोरखपुर सीट से कोई महिला उम्मीदवार हो सकती है, लोग अब रवि किशन से छुटकारा चाहते हैं.
सीएम योगी ने रवि किशन पर ली चुटकी
सीएम योगी के इस बात को सुनकर हर कोई हंस पड़ा. हालांकि यह राजनीति है तो यहां के गलियारों में अटकलों का दौर चलता रहता है. कुछ लोगों का सोचना है कि शायद यह एक इशारा है. वहीं अधिकांश लोगों का यही मानना है कि सीएम योगी रवि किशन से मजाक करते रहते हैं तो यह भी एक मजाक ही है.गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने कहा, “माफिया और मच्छर के खिलाफ हमारी लड़ाई गोरखपुर से प्रारंभ हुई थी, आज उसकी सुखद अनुभूति पूरा प्रदेश कर रहा है. 1996, 1998, 2004, 2009, 2014 के चुनाव के दौरान आपके साथ मिलकर के हम लोगों ने संघर्षों को भी और चुनौतियों को भी झेला है, चुनौतियों का मुकाबला भी किया है.
गोरखपुर में क्या बोले सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि विकास के लिए सड़क से लेकर के सदन तक एक लंबी लड़ाई लड़ी है. माननीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन और नेतृत्व मिला. देश के अंदर परिवर्तन की बहार आई. उत्तर प्रदेश में भी बदलाव की बयार 2017 में, 19 मार्च को पहली बार और 25 मार्च 2022 को दूसरी बार आई और उत्तर प्रदेश की बागडोर भारतीय जनता पार्टी के हाथों में आ गई. पहली सरकार है, जिसने अपने 5 वर्ष के कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने के उपरांत सफलतापूर्वक टू थर्ड मेजॉरिटी के साथ जीत करके धमाकेदार विजय प्राप्त की है.
देश में अभी 543 लोकसभा सीटें है, लेकिन सरकार के आरक्षण लागू होने के बाद सीटों की संख्या बढ़कर 816 हो जाएगी.सरकार की योजना है कि लोकसभा और विधानसभाओं की सीटों की संख्या में आनुपातिक बढ़ोतरी की जाए. इस लिहाज से यूपी में अभी 80 लोकसभा सीटें है, लेकिन 50 फीसदी सीटें बढ़ती है तो यह संख्या 120 हो जाएगी. ऐसे में 33 फीसदी महिला आरक्षण लागू होता है तो फिर करीब 40 सीटें महिलाओं के लिए रिजर्व हो जाएंगी.





