Dhurandhar 2: मैंने अपना जमीर नहीं बेचा…धुरंधर 2 प्रोपेगैंडा विवाद में एक्टर का जवाब

Dhurandhar 2 Controversy: फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर उठ रहे प्रोपेगैंडा के आरोपों पर एक्टर मुस्तफा अहमद ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “एक इंसान का प्रोपेगैंडा, दूसरे का एजेंडा होता है। हर किसी को अपनी राय रखने का अधिकार है।”

▶️ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई
रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई एक्शन फिल्म ने रिलीज़ के महज 7 दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। 19 मार्च को रिलीज़ हुई फिल्म लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है।

▶️ “किरदार में कोई समझौता नहीं किया”
मुस्तफा अहमद ने कहा कि उन्होंने अपने किरदार के साथ पूरी ईमानदारी बरती है। “मैंने अपने काम में कहीं भी कॉम्प्रोमाइज नहीं किया। जो मेरी परवरिश और मूल्यों ने सिखाया, उसी के साथ काम किया,” उन्होंने कहा।

▶️ “नाम देखकर नहीं होता चयन”
आरोपों पर तंज कसते हुए मुस्तफा ने कहा, “मेरा नाम मुस्तफा अहमद है। अगर कोई प्रोपेगैंडा बनाना चाहता, तो मुझे क्यों कास्ट करता?” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के सेट पर हर नजरिए की इज्जत की गई।

यह भी पढ़े- Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का जलवा बरकरार, फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

▶️ “फेम के लिए जमीर नहीं बेचा”
एक्टर ने साफ कहा, “मैंने अपना जमीर नहीं बेचा है। मैंने वही किया जो मुझे सही लगा। न मैंने कुछ गलत देखा, न ऐसा कुछ किया जिससे मेरा मन न माने।”

▶️ विवाद के बीच मिल रहा दर्शकों का प्यार
जहां एक तरफ फिल्म को लेकर विवाद जारी है, वहीं दूसरी ओर दर्शकों से इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है।

Back to top button