
वैश्विक संकट पर भारत की तैयारी, मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों से चर्चा…
PM Modi on Middle East Conflict : वैश्विक तनाव के बीच नरेंद्र मोदी 27 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में ईरान से जुड़े हालात और उसके भारत पर संभावित प्रभावों पर चर्चा होने की संभावना है।
ईरान संकट पर होगी चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति, खासकर ईरान से जुड़े तनाव और उसके आर्थिक व रणनीतिक असर पर मंथन किया जाएगा। इसमें तेल आपूर्ति, महंगाई और सुरक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं।
चुनावी राज्यों को बैठक से बाहर रखा जाएगा
जानकारी के मुताबिक, जिन राज्यों में फिलहाल चुनावी प्रक्रिया चल रही है, उन्हें इस बैठक से अलग रखा जा सकता है, ताकि आचार संहिता का पालन हो सके।
संसद में दी थी चेतावनी
इससे पहले 24 मार्च को राज्यसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अगर ईरान से जुड़ा संकट जारी रहा, तो इसके गंभीर दुष्परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने इसे देश के लिए “कोरोना काल जैसी बड़ी परीक्षा” बताया था।
केंद्र-राज्य समन्वय पर जोर
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया था कि इस संभावित संकट से निपटने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना होगा। उनका कहना था कि समय रहते तैयारी और समन्वय ही इस चुनौती से निपटने का सबसे प्रभावी तरीका होगा।
यह भी पढ़ें…
लंदन जा रही फ्लाइट में गड़बड़ी… Air India विमान ने सऊदी एयरस्पेस से लिया यू-टर्न
ईंधन संकट की खबरों का खंडन
इसी बीच सरकार ने देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि भारत के पास करीब 60 दिनों का कच्चा तेल और ऑयल रिजर्व मौजूद है, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सकता है।
यह भी पढ़ें…
देश में CCTV जासूसी कांड! पाकिस्तान तक पहुंचा फुटेज, सरकार अलर्ट
क्या होंगे आगे के कदम?
बैठक के बाद केंद्र सरकार राज्यों के साथ मिलकर एक व्यापक रणनीति तैयार कर सकती है, जिसमें आपूर्ति श्रृंखला, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और सुरक्षा उपायों को मजबूत करने पर जोर रहेगा।
प्रधानमंत्री मोदी की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब अंतरराष्ट्रीय हालात तेजी से बदल रहे हैं। ऐसे में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल ही देश को संभावित चुनौतियों से सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाएगा।
यह भी पढ़ें…





