
Noida: विशाल मेगा मार्ट बना आग का गोला, लाखों का सामान जलकर स्वाहा
Noida Fire News: नोएडा के विशाल मेगा मार्ट में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ग्राउंड फ्लोर से लेकर दूसरी मंजिल तक पूरी बिल्डिंग इसकी चपेट में आ गई।
Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर 76 में मेट्रो स्टेशन के पास स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज एक भीषण आग लग गई, जिसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि मौके पर हड़कंप मच गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दमकल विभाग की करीब 20 गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही हैं और शॉर्ट सर्किट समेत सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है.
दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले स्वीट्स शॉप में भड़की और तेजी से ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गई. इसकी चपेट में आकर पास स्थित जिम और एक बैंक्वेट हॉल पूरी तरह जल गए. भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा. आग की गंभीरता को देखते हुए करीब 20 फायर टेंडर तैनात किए गए.
दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद सुबह तक आग पर काबू पाया. अधिकारियों के मुताबिक, आग पर नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि कुछ जगहों पर हल्की सुलगन बनी हुई थी.फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं.
आग की लपटों से पूरी इमारत में लगी आग
नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार ने बताया कि आग लगभग 4:30 बजे सुबह लगी, और आग की लपटों से पूरी इमारत बुरी तरह जल गई. उन्होंने कहा कि लगभग 4:30 बजे सुबह, सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन के पास विशाल मेगा मार्ट में आग लग गई. आग पर अब काबू पा लिया गया है. किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है.





