मुरादाबाद से बड़ी खबर, बुर्का पहनाने और धर्म परिवर्तन के आरोपों से मचा हड़कंप…

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के Moradabad जिले के बिलारी क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। 12वीं की एक छात्रा ने आरोप लगाया है कि उसकी सहपाठी छात्राएं उस पर जबरन बुर्का पहनने, नॉनवेज खाने और धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रही थीं।


CCTV वीडियो से हुआ खुलासा

घटना ने तब तूल पकड़ा जब कोचिंग सेंटर के बाहर का एक CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ छात्राएं पीड़िता को जबरन बुर्का पहनाने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। इसी वीडियो के आधार पर मामले में तेजी आई और पुलिस हरकत में आई।


पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलारी पुलिस ने जांच के बाद एक 17 वर्षीय आरोपी किशोरी को गिरफ्तार किया। उसे Juvenile Justice Board के समक्ष पेश किया गया, जहां से कोर्ट के आदेश पर उसे नोएडा स्थित बालिका सुधार गृह भेज दिया गया।


परिजनों ने क्या कहा?

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि यह कोई एक दिन की घटना नहीं थी, बल्कि लगातार दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने इसे एक साजिश करार देते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े- ई-रिक्शा की आड़ में देश की जासूसी, मीरा ठाकुर को उठा ले गई पुलिस

 

आगे की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल अन्य छात्राओं की भूमिका की भी जांच की जा रही है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में तनाव और चर्चा का माहौल है। विभिन्न संगठनों ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Back to top button