India Gate आज रात एक घंटे रहेगा अंधेरे में… ‘अर्थ आवर’ के लिए खास पहल

Earth Hour 2026: देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित इंडिया गेट आज रात एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबा रहेगा। यह फैसला वैश्विक पर्यावरण अभियान अर्थ आवर के तहत लिया गया है, जिसका उद्देश्य ऊर्जा संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना है।

शनिवार 28 मार्च को रात 8:30 बजे से 9:30 बजे के बीच इंडिया गेट के आस-पास मौजूद सभी लाइट बंद कर दी जाएगी. जिससे इंडिया गेट पर एक अलग तरह का ही नजारा बनेगा. आम तौर पर इंडिया गेट पर पूरी रात लाइट जलती रहती है. लेकिन आज रात एक घंटे के लिए एक खास मकसद से इंडिया गेट के पास मौजूद लाइटों को बंद करने का फैसला लिया गया है.

क्या है अर्थ आवर?
अर्थ आवर एक अंतरराष्ट्रीय अभियान है, जिसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर द्वारा शुरू किया गया था। इसमें हर साल दुनियाभर के लोग, संस्थाएं और सरकारें एक तय समय पर एक घंटे के लिए लाइट बंद करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती हैं।

बड़े स्मारकों की भागीदारी
सिर्फ इंडिया गेट ही नहीं, बल्कि राष्ट्रपति भवन समेत कई राष्ट्रीय स्मारक भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
पिछले साल भी इन ऐतिहासिक इमारतों की लाइट बंद कर देश को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया था।

यह भी पढ़ें…

IGI एयरपोर्ट पर इंडिगो ‘फुल इमरजेंसी’ लैंडिंग, मौत को छूकर निकले 161 यात्री

क्यों लिया जाता है यह फैसला?

  • ऊर्जा की बचत को बढ़ावा देना
  • जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता फैलाना
  • आम लोगों को पर्यावरण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित करना

यह भी पढ़ें…

अफवाहों पर फुल स्टॉप! “नहीं लगेगा लॉकडाउन”, सरकार का बयान…

आम लोगों से भी अपील
प्रशासन और पर्यावरण संगठनों ने लोगों से अपील की है कि वे भी रात के तय समय पर अपने घरों की लाइट बंद कर इस अभियान में भाग लें और “एक घंटे पृथ्वी के नाम” का संदेश दें।

इंडिया गेट का एक घंटे के लिए अंधेरे में डूबना सिर्फ एक प्रतीकात्मक कदम नहीं, बल्कि एक बड़ा संदेश है—अगर हर व्यक्ति छोटी-छोटी कोशिश करे, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव संभव है।

यह भी पढ़ें…

भारत में नहीं है ईंधन संकट, मंत्रालय ने अफवाहों को किया खारिज…

Back to top button