
बलिया में बड़ा खुलासा: जालसाजी से संपत्ति कब्जाने का आरोप, विधवा महिला परेशान
UP News: बलिया जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और वारिस प्रमाण पत्र बनवाकर संपत्ति हड़पने की साजिश का आरोप लगाया गया है।
विधवा महिला ज्योति सिंह खटवार, पत्नी स्व. धनश्याम सिंह, निवासी जापलिनगंज शाह भवन गली, वार्ड नं. 09 नया चौक, बलिया सिटी ने आरोप लगाया है कि विपक्षी शुभम खटवार ने उनके पति एवं ससुर के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए हैं।
पीड़िता के अनुसार, उनके सभी शासकीय अभिलेखों में उनके पति का नाम “धनश्याम सिंह पुत्र छोटेलाल” दर्ज है, जबकि कथित फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र में “धनश्याम खटवार” अंकित किया गया है। सबसे गंभीर आरोप यह है कि यह मृत्यु प्रमाण पत्र उस समय बनवाया गया जब उनके पति जीवित थे।
माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी,
मेरे पति व ससुर के मृत्यु प्रमाण पत्र आरोपी शुभम पुत्र मदन प्रसाद द्वारा सुनियोजित षड्यंत्र के तहत मकान हड़पने के उद्देश्य से बनवाए गए हैं।
थाना कोतवाली बलिया में ईमेल से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई@Uppolice @dgpup @CMOfficeUP pic.twitter.com/ePcjlfm4WH— Jyoti Singh Kharwar (@Jyotighan12) March 18, 2026
महिला ने इसे धोखाधड़ी, जालसाजी, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र करार दिया है। उनका कहना है कि इस पूरी साजिश का मकसद उनके मकान पर अवैध कब्जा करना है।
आज दिनांक 24/03/2026 को श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय बलिया को शुभम कुमार पुत्र मदन प्रसाद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया।
@Uppolice @dgpup @digazamgarh @adgzonevaranasi @balliapolice @112UttarPradesh @CMOfficeUP @homeupgov @missionshaktiup pic.twitter.com/9wRX6Fv1cd— Jyoti Singh Kharwar (@Jyotighan12) March 24, 2026
पीड़िता ने यह भी बताया कि उनके पति, सास और ससुर की मृत्यु हो चुकी है और वह अकेली विधवा महिला हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और मकान बेचने का दबाव बनाया जा रहा है, जिससे वह गंभीर तनाव में हैं।
न्याय के लिए भटकती रही महिला, प्रशासन बना मूकदर्शक:
मामले को लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने की बात सामने आई है। लेकिन अभी तक शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई है। पीड़िता दर बदर भटक रही है लेकिन कही सुनवाई नहीं हो रही है।
माननीय मुख्यमंत्री जी
एक विधवा बेटी आपके सामने न्याय के लिए भीख मांगती है
मेरे पति और ससुर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र शुभम पुत्र मदन प्रसाद द्वारा बनवाया गया है इनके पर कार्यवाही करे। @CMOfficeUP @myogiadityanath @myogioffice @brajeshpathakup @Uppolice @kpmaurya1 @ChiefSecyUP pic.twitter.com/wSDOvi9Knu— Jyoti Singh Kharwar (@Jyotighan12) March 20, 2026
इस मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पीड़िता को कब तक न्याय मिल पाता है और दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।





