
RR vs CSK: नई जर्सी में पुरानी टीम से भिड़ंत, आज संजू-जडेजा की इमोशन टक्कर
IPL 2026 RR Vs CSK: आईपीएल 2026 के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी. आज का यह मैच संजू सैमसन और रवींद्र जडेजा के लिए खास होगा.
IPL 2026 RR Vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा मुकाबला सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाना है. राजस्थान रॉयल्स के साथ एक दशक से ज्यादा समय तक जुड़े रहने वाले संजू सैमसन के लिए ये मुकाबला बेहद भावुक होने वाला है. क्योंकि वह इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अपनी पूर्व टीम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरेंगे. वहीं, रविंद्र जडेजा भी अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे, जिससे इस मुकाबले में एक अलग भावनात्मक पहलू जुड़ गया है.
रियान पराग होंगे RR के कप्तान
रियान पराग सोमवार को रॉयल्स के फुल टाइम कप्तान के रूप में अपना पहला आईपीएल मैच खेलेंगे. यह युवा खिलाड़ी 2019 से फ्रेंचाइज़ी के साथ जुड़ा हुआ है और अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य रखेगा. दूसरी ओर, रुतुराज से भी ऐसी ही उम्मीदें होंगी. 2008 आईपीएल के दोनों फाइनलिस्टों के बीच होने वाले इस मैच में सैमसन भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे. यह उनके लिए भावुक पल होगा, उनका सामना आरआर से होगा वह टीम जिसे उन्होंने आईपीएल में 11 साल तक रिप्रेजेंट किया है और उनके लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं.
CSK-RR में आज कांटे की टक्कर
आईपीएल 2025 में जडेजा ने 14 मुकाबलों में 135 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8.56 की इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 10 विकेट चटकाए थे। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। दोनों टीमों ने अब तक इस लीग में कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें 16 में जीत चेन्नई के हाथ लगी है। वहीं, 15 मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर
राजस्थान रॉयल्स के लिए सैमसन का जाना एक युग का अंत और नए दौर की शुरुआत है. अब टीम की कप्तानी रियान पराग करेंगे, जो अपने घरेलू मैदान पर कप्तानी की शुरुआत करेंगे. रविंद्र जडेजा की वापसी से राजस्थान को अनुभव और संतुलन मिलेगा, लेकिन उनकी फिनिशिंग क्षमता में आई गिरावट चिंता का विषय हो सकती है.
टीम की बल्लेबाजी अब काफी हद तक वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पर निर्भर करेगी. हालांकि, राजस्थान की गेंदबाजी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है. 2025 के निराशाजनक सीजन के बाद बदलाव किए गए हैं, लेकिन जोफ्रा आर्चर की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण की निरंतरता पर सवाल बने हुए हैं.





