
Kanpur यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर की बेटी से गैंगरेप की कोशिश, हिरासत में 3 छात्र
Kanpur Gangrape News: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) की हेल्थ साइंसेज विभाग की एक छात्रा ने तीन छात्रों पर दुष्कर्म के प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
Kanpur Gangrape News: यूपी के कानपुर में एक अन्य विश्वविद्यालय के प्रोफेसर की बेटी से छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) में रेप के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा ने तीन छात्रों पर आरोप लगाया है। छात्रा ने बताया कि तीनों छात्रों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर गैंगरेप और जान से मारने की धमकी भी दी। विवि की आंतरिक समिति ने इसकी जांच शुरू कर दी है। वहीं, कल्याणपुर पुलिस ने भी मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच करने की बात कह रही है। सोमवार को इस मामले में पूछताछ भी की गई है।
खाना खाने के लिए बुलाया था कमरे में
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ हेल्थ साइंस विभाग की छात्रा सोमवार को अपने प्रोफेसर पिता के साथ यूनिवर्सिटी पहुंच कर कुलपति और रजिस्ट्रार से मिली थी। छात्रा ने तीन छात्रों पर दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। घटना बीते 16 मार्च की है जब आरोपित छात्रों ने उसे एक कमरे में खाना खाने के लिए बुलाया।
ये भी पढ़े- UP News: पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी
कई दिनो तक अवसाद में पीड़िता
पीड़िता के पहुंचने पर आरोपितों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ की,पीड़िता के चिल्लाने पर अन्य छात्र आ गए तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता इसके बाद कई दिनो तक अवसाद में रहीं सोमवार को हिम्मत कर उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीनो आरोपित छात्रों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़े- Air India Express: दिल्ली जा रहे विमान में धुएं से हड़कंप, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग…
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की जांच की जिम्मेदारी आंतरिक कमेटी को सौंप कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। कल्याणपुर कार्यवाहक थाना प्रभारी मो. आरिफ ने बताया कि तीनो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





