UP News: पुलिस कस्टडी में लंगड़ाता दिखा मौलाना, CM योगी की मां पर की थी टिप्पणी

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना अब्दुल सलीम को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

UP News: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना मौलाना अब्दुल्ला सलीम को महंगा पड़ गया है. मौलाना को बिहार के पूर्णिया से गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है यूपी STF उसे बिहार से गोरखपुर लेकर आई है. अभी ये मालूम नहीं कि मौलाना को पूछताछ के लिए गोरखपुर में ही रखा जाएगा या लखनऊ ले जाया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के बारे में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मौलवी के खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायतें दर्ज की गईं थी. जबकि पुलिस ने कहा था कि बलरामपुर जिले में पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है.

एसटीएफ का एक्शन और गिरफ्तारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने एसटीएफ को आरोपी की तलाश में लगाया था। तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की सूचना के आधार पर एसटीएफ की टीम ने बिहार में छापेमारी कर अब्दुल सलीम को धर दबोचा। सोमवार को एसटीएफ ने उसे बहराइच की नगर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। बहराइच में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने 8 मार्च को इस मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर दी थी, जिस पर नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई थी।

गहन पूछताछ और न्यायिक हिरासत

बहराइच पहुंचते ही सीओ सिटी नारायण दत्त मिश्रा और कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने आरोपी मौलाना से बंद कमरे में करीब 30 मिनट तक गहन पूछताछ की। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि इस अपमानजनक कृत्य के पीछे क्या कोई बड़ी साजिश थी या किसी संगठन का हाथ था। पूछताछ के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

Back to top button