PBKS vs GT: गिल vs श्रेयस, कौन मारेगा पहले मैच में बाज़ी?

IPL 2026 PBKS vs GT Match: पिछले सीजन की उप-विजेता पंजाब किंग्स आईपीएल-2026 के अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। दोनों ही टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी।

IPL 2026 PBKS vs GT Match: IPL 2026 का चौथा मुकाबला आज पंजाब किंग्स (PBKS) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा। गुजरात टाइटंस का यह पांचवां सीजन होगा।

टीम ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही खिताब जीता था, जबकि पिछले सीजन वह चौथे स्थान पर रही। वहीं पंजाब किंग्स को अब भी अपने पहले खिताब का इंतजार है। टीम पिछले सीजन रनर-अप रही थी।

कैसी है गुजरात टाइटंस की टीम 

साल 2023 के बाद से आईपीएल में गिल से ज्यादा रन सिर्फ विराट कोहली ने बनाये हैं लेकिन अब फोकस निरंतरता की बजाय स्ट्राइक रेट पर है, गिल का टी20 कैरियर का स्ट्राइक रेट 138 है लेकिन पिछले साल उन्होंने 155 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये. हार्दिक पंड्या के जाने के बाद से गिल ने कप्तानी का जिम्मा भी बखूबी संभाला है.

अपने पदार्पण वर्ष 2022 में आईपीएल खिताब जीतने वाली गुजरात टाइटंस पिछले साल तीसरे स्थान पर रही, एक बार फिर टीम काफी संतुलित लग रही है. सलामी बल्लेबाज गिल और साइ सुदर्शन सबसे बड़ी ताकत हैं.

सुदर्शन ने पिछले सत्र में सर्वाधिक 759 रन बनाये थे. वह पसली के फ्रेक्चर से उबरकर लौट रहे हैं लेकिन घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है.

गुजरात के पास विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र जैसे विकल्प भी हैं जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 160 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे.

कैसी है पंजाब किंग्स की टीम

पंजाब किंग्स के लिये एक बार फिर श्रेयस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा जो तीन अलग अलग टीमों को आईपीएल फाइनल तक ले जा चुके हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स 2020 में और पंजाब पिछले सत्र में फाइनल तक पहुंची जबकि केकेआर ने 2024 में खिताब जीता था.

लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद श्रेयस को भारतीय टी20 टीम में जगह नहीं मिली और भारत के लिये आखिरी टी20 उन्होंने दिसंबर 2023 में खेला था.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 12

पंजाब किंग्स की संभावित 12: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढे़रा, शशांक सिंह, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट/बेन ड्वार्शियस/अजमतुल्लाह उमरजई, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक।

गुजरात टाइटंस की संभावित 12: शुभमन गिल (कप्तान), बीसाई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, मोहम्मद शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर/कगिसो रबाडा, राशिद खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आरसाई किशोर/अशोक शर्मा/अरशद खान।

Back to top button