Stock Market: आज शेयर बाजार में छाई हरियाली, उछला सेंसेक्स…

Stock Market Today: शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) हरे निशान पर खुले।

Stock Market Today: ईरान और इजराइल युद्ध के चलते पिछले एक महीने से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. आज 1 अप्रैल को पॉजिटिव शुरुआत हुई है. सेंसेक्स निफ्टी 2 फीसदी के उछाल के साथ खुला. इससे पहले ही गिफ्ट निफ्टी इंडेक्स 450 अंक की बढ़त के साथ 22854 के करीब करते हुए नजर आया था. एशियाई बाजारों में भी बढ़त से कारोबार होते हुए नजर आया. KOPSI इंडेक्स 6 फीसदी उछलकर कारोबार करते हुए नजर आया. निक्कई में 3.91 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली.

सेंसेक्स 1876 अंक उछला

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1814.88 अंक या 2.52 प्रतिशत की तेजी के साथ ओपन हुआ था. दिन की शुरुआत सेंसेक्स ने 73,762.43 के लेवल पर की है. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने भी दिन की शुरुआत पॉजिटिव की थी. निफ्टी 50  567.60 अंक या 2.54 फीसदी उछलकर 22,899.00 के लेवल पर ओपन हुआ था.

सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 1848 अंक की तेजी के साथ 73,795 अंक पर कारोबार कर रहा था. वहीं निफ्टी 50 568 अंक उछल गई थी और 22,899 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी.

बीएसई बास्केट से ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, अडानीपोर्ट, इंडिगो और एलएंडटी  टॉप गेनर थे.

सोमवार को कैसा रहा था मार्केट?

भारतीय शेयर मार्केट में सोमवार, 30 मार्च के कारोबारी दिन जोरदार गिरावट देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी. सेंसेक्स 1635.67 अंक या 2.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71,947.55 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 488.20 अंक या 2.14 प्रतिशत फिसलकर 22,331.40 के लेवल पर बंद हुए थे.

बीएसई बास्केट से पावरग्रिड टॉप गेनर थे. टॉप लूजर की बात करें तो बजाज फिनसर्व, एसबीआईएन, इंडिगो, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक रहे थे.

निफ्टी 100, निफ्टी ऑटो, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी और निफ्टी मिडकैप 100 के शेयरों में गिरावट थी. सोमवार के कारोबारी दिन बीएसई बास्केट से 29 शेयर लाल निशान पर बंद हुए थे और 1 शेयर में तेजी दर्ज की गई थी.

Back to top button