Kanpur में स्मार्ट मीटर पर बवाल… नौबस्ता में उपभोक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

UP News: कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्मार्ट मीटर से जुड़े बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर भारी हंगामा देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में उपभोक्ता केसा (KESA) के सब स्टेशन पहुंचे और विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद उनके बिजली बिल अचानक कई गुना बढ़ गए हैं, जिससे आम उपभोक्ता आर्थिक रूप से परेशान हो रहे हैं।

बिल बढ़ोतरी से नाराज उपभोक्ता
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि पहले जहां बिजली बिल सामान्य आता था, वहीं स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल में अचानक कई गुना इजाफा हो गया है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उनकी खपत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, इसके बावजूद बिल असामान्य रूप से अधिक आ रहा है।

भुगतान के बाद भी काटी गई बिजली
सबसे ज्यादा आक्रोश उन उपभोक्ताओं में देखा गया, जिन्होंने समय पर बिजली बिल जमा कर दिया था, लेकिन इसके बावजूद उनके घरों की बिजली काट दी गई। इससे गुस्साए लोग सीधे सब स्टेशन पहुंच गए और अधिकारियों से जवाब मांगने लगे।

शिकायतों पर नहीं हो रही सुनवाई
उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे पिछले कई दिनों से अपनी समस्याओं को लेकर विभाग के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। केसा द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर पर भी कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

यह भी पढ़ें…

मारकंडेय यादव के निधन पर CM Yogi भावुक… परिजनों से मिल जताई संवेदना

मौके पर बढ़ा तनाव, प्रशासन अलर्ट
हंगामे की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने की कोशिश की और उनकी समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। हालांकि, उपभोक्ता तत्काल राहत और गलत बिलों में सुधार की मांग पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में भीषण अग्निकांड! बख्शी का तालाब में देर रात 4 दुकानें राख

स्मार्ट मीटर पर उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद एक बार फिर स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और बिलिंग सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

आपको बता दें नौबस्ता का यह मामला बिजली विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती बनता जा रहा है, जहां उपभोक्ता अब जवाब और राहत दोनों की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

छापेमारी से मचा हड़कंप… UP में LPG माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई

Back to top button