राघव चड्ढा की छुट्टी! AAP ने राज्यसभा में बदला नेतृत्व, अशोक मित्तल को मौका

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को बड़ा संगठनात्मक फैसला लेते हुए अपने वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को उपनेता पद से हटा दिया है। पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखते हुए सदन में अपने डिप्टी लीडर राघव चड्ढा को उनके पद से हटाने का आग्रह किया है।

AAP ने अपने पत्र में ये भी कहा है कि राघव चड्ढा (Raghav Chadha) को आप के कोटा से बोलने का समय भी न दिया जाए। इसके साथ ही पार्टी ने एक पत्र राज्यसभा सचिवालय को लिखा है, जिसमें राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को डिप्टी स्पीकर बनाने का अनुरोध किया है।

राज्यसभा सचिवालय को भेजा पत्र
पार्टी की ओर से इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि अब सदन में पार्टी की ओर से बोलने का समय राघव चड्ढा को न दिया जाए। यह निर्देश इस फैसले की गंभीरता को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें…

अब कागज नहीं, ऑनलाइन एंट्री… 1 अप्रैल से लागू हुआ e-Arrival Card नियम

2022 से हैं राज्यसभा सांसद
राघव चड्ढा वर्ष 2022 से पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और उनका कार्यकाल 2028 तक है। वे पार्टी के प्रमुख युवा चेहरों में गिने जाते रहे हैं और पहले भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

फैसले की वजह स्पष्ट नहीं
AAP ने इस फैसले के पीछे कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। हालांकि, राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे और पार्टी के पक्ष में सार्वजनिक रूप से सक्रिय नहीं दिख रहे थे।

यह भी पढ़ें…

विदेश जाना पड़ेगा महंगा! ATF बढ़ने से एयरफेयर में उछाल…

सियासी अटकलें तेज
इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसे पार्टी के अंदरूनी समीकरणों में बदलाव के रूप में भी देखा जा रहा है।

कुल मिलाकर, AAP का यह कदम पार्टी के भीतर बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है, जिसका असर आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें…

LPG Cylinder: क्राइसिस के बीच महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Back to top button