
Ramayana को टक्कर देगी एक और ‘रामायण’, थिएटर्स में गूंजेगा ‘जय श्री राम’ का नारा
Valmiki Ramayana First Look Poster: रणबीर कपूर स्टारर रामायण के टीजर रिलीज के बीच महाकाव्य रामायण पर बनने वाली एक और माइथोलॉजिकल फिल्म की रिलीज डेट का एलान हो गया है।
Valmiki Ramayana First Look Poster: आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का पहला पोस्टर जारी किया गया है। फिल्म के इस भक्तिमय पोस्टर में प्रभु राम के साथ भक्त हनुमान की झलक दिखाई गई है। माना जा रहा है कि वाल्मिकी रामायण सुपरस्टार रणबीर की रामायण को टक्कर देती हुई नजर आती है। आइए जानते हैं कि वाल्मिकी रामायण को सिनेमाघरों में कब रिलीज किया जाएगा।
वाल्मीकि रामायण’ का पोस्टर
आज हनुमान जयंती के अवसर पर ‘वाल्मीकि रामायण’ का पहला पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें भगवान राम के साथ भक्त हनुमान की झलक साफ नजर आ रही है। राम हनुमान को आशीर्वाद दे रहे हैं और हनुमान भगवान राम के चरणों के सामने हाथ जोड़े बैठे हैं। इसके साथ निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, ‘दासोहम’ (दासोऽहं)।
दासोऽहम्
👣@BhavnaTalwar @resulp @sabucyril @itsanandneel #DrChandraprakashDwivedi #BinodPradhan #AlokSinha @the_ramayan pic.twitter.com/2BH8g3qOOF— Komal Nahta (@KomalNahta) April 2, 2026
दीवाली पर रणबीर की रामायण
ऐसे में रणबीर कपूर की 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली रामायण से पहले आपको बड़े पर्दे पर वाल्मिकी रामायण देखने को मिल जाएगी और थिएटर्स में जय श्री राम का नारा गूंजता हुआ भी नजर आएगा। बता दें कि रणबीर की रामायण पार्ट-1 दीवाली 2026 पर रिलीज होगी। इस बॉलीवुड फिल्म के लेटेस्ट टीजर को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता हुआ नजर आ रहा है।
ये भी पढ़े- हनुमान जयंती पर ‘रामायण’ टीज़र रिलीज… रणबीर कपूर के राम रूप ने जीता दिल
बात की जाए वाल्मिकी रामायण की तो कुछ समय पहले इस मूवी का आधिकारिक एलान किया गया। इस माइथोलॉजिकल फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी भावना दत्ता तलवार के हाथों में है। गौर किया जाए फिल्म की रिलीज डेट की तरफ 2 अक्टूबर 2026 को राम नवमी और गांधी जयंती के खास मौके पर इस मूवी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।




