
Stock Market: हरे निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी इतना चढ़ा
Share Market Recovery: उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स +185.23 अंकों (0.25%) की बढ़त के साथ 73,319.55 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 33.70 अंकों की (0.15%) बढ़त के साथ 22,713.10 के स्तर पर बंद हुआ।
Share Market Recovery: भारतीय शेयर बाजारों में गुरुवार 2 अप्रैल को दोपहर बाद तेज रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,900 अंकों तक उछलकर हरे निशान में आ गया। वहीं निफ्टी ने दोबारा 22,700 के स्तर को हासिल कर लिया। यह रिकवरी निचले स्तर पर खरीदारी और रुपये में मजबूती के चलते आई। हालांकि इस रिकवरी के बावजूद अभी भी दोनों इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।
ये शेयर रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
टॉप गेनर्स में आज कोफोर्ज, बॉश और LTI माइंडट्री ने क्रमशः 5.16 फीसदी, 4.90 फीसदी और 4.79 फीसदी की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। पेज इंडस्ट्रीज और परसिस्टेंट के शेयरों में भी क्रमशः 4.06 फीसदी और 3.54 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई। PG इलेक्ट्रोप्लास्ट, SRF, अम्बर एंटरप्राइज, निप्पन और बायोकॉन क्रमशः 5.50 फीसदी, 5.44 फीसदी, 4.53 फीसदी, 4.07 फीसदी और 3.46 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे।
सोना-चांदी की कीमत हुई कम
सोना-चांदी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। आज 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है और चांदी की बात करें तो यह 2.25 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही है। खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार में FTSE और DAX गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। अमेरिकी शेयर बाजार का S&P 500 बढ़त के साथ हरे निशान पर था।
दोपहर 3:15 बजे के करीब, सेंसेक्स 314.56 अंक या 0.43% बढ़कर 73,448.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 80.15 अंक या 0.35% बढ़कर 22,759.55 पर था। कारोबार के दौरान यह एक समय 71,545.81 के स्तर तक फिसल गया था। वहीं निफ्टी लगभग 15.95 अंक या 0.070% बढ़कर 22,695.35 के स्तर पर था। यह भी कारोबार के दौरान 22,200 के भी नीचे फिसल गया था।





