Stock Market: गुड फ्राइडे के दिन शेयर बाजार बंद हैं या खुला? दूर करें कंफ्यूजन

Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के अवसर पर आज, शुक्रवार, 3 अप्रैल 2026 को भारतीय शेयर बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। बीएसई और एनएसई जैसे प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों में आज कोई कारोबार नहीं होगा।

Stock Market Holiday: गुड फ्राइडे के कारण शुक्रवार (3 अप्रैल) को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों पर ट्रेडिंग नहीं होगी। चूंकि इसके बाद शनिवार और रविवार का वीकेंड है, इसलिए बाजार में लगातार तीन दिन का ब्रेक रहेगा। गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का अहम दिन है। इसी वजह से भारत के कई हिस्सों में यह सार्वजनिक अवकाश होता है और बाजार बंद रहते हैं। हाल के दिनों में ईरान-अमेरिका तनाव के चलते बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है। ऐसे में यह लंबा ब्रेक निवेशकों के लिए थोड़ी राहत लेकर आ सकता है।

कौन-कौन से सेगमेंट रहेंगे बंद?

बीएसई और एनएसई के अनुसार, आज इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट, एनडीएस-आरएसटी और ट्रिपार्टी रेपो सेगमेंट, ईजीआर सेगमेंट और कमोडिटी डेरिवेटिव सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

कमोडिटी मार्केट में भी छुट्टी: देश का सबसे बड़ी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स भी गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण आज बंद रहेगा। यहां सुबह और शाम दोनों सेशन में छुट्टी रहेगी। इसका मतलब ये है कि सोना, चांदी, तांबा, क्रूड ऑयल, बेस मेटल्स आदि में आज कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।

इस हफ्ते दूसरी बार बंद है बाजार

गौरतलब है कि इससे पहले 31 मार्च को भी बाजार बंद रहा था। उस दिन महावीर जयंती के कारण ट्रेडिंग नहीं हुई थी। इस तरह एक ही सप्ताह में दो बार बाजार बंद रहने से ट्रेडिंग वॉल्यूम और निवेशकों की रणनीतियों पर असर देखने को मिल सकता है।

वैश्विक बाजारों पर भी असर

गुड फ्राइडे के अवसर पर सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई बड़े शेयर बाजार भी बंद रहते हैं। अमेरिका, एशिया और यूरोप के अधिकांश प्रमुख बाजारों में भी इस दिन छुट्टी रहती है। इसका मतलब है कि ग्लोबल ट्रेडिंग गतिविधियां भी सीमित रहती हैं और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों की भागीदारी कम हो जाती है।

एशियाई बाजारों में उछाल

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई, हालांकि इस क्षेत्र के अधिकांश बाजार गुड फ्राइडे 2026 की छुट्टी के कारण बंद रहे। एशियाई बाजारों की इस बढ़त की वजह अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच होर्मुज स्ट्रेट के फिर से खुलने की उम्मीदें हैं।

प्रमुख एशियाई बाजारों के इंडेक्स की बात करें तो आज जापान के निक्केई 225 में 1.27%, टॉपिक्स में 0.97% की तेजी रही। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में सबसे ज्यादा 3.23% की तेजी रही। हांगकांग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया में आज गुड फ्राइडे के कारण मार्केट बंद हैं।

निवेशकों के लिए क्या है मतलब?

लगातार छुट्टियों के कारण ट्रेडिंग के अवसर कम हो जाते हैं, जिससे बाजार में वॉल्यूम और लिक्विडिटी पर असर पड़ सकता है। निवेशकों को अपनी रणनीति पहले से तैयार रखनी चाहिए, खासकर जब एक ही सप्ताह में कई छुट्टियां पड़ रही हों। अप्रैल 2026 की शुरुआत शेयर बाजार के लिए धीमी रहने वाली है, और निवेशकों को इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर ही अपने निवेश फैसले लेने चाहिए।

Back to top button