
राघव चड्ढा ने AAP के एक्शन पर तोड़ी चुप्पी, आम आदमी पार्टी को दिया जवाब
Raghav Chadha: AAP ने हाल ही में राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाकर अशोक कुमार मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है. इस फैसले के बाद से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की अटकलें तेज हो गई हैं.
Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने पर पहली बार खुलकर बोला है. सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक वीडियो शेयर कर उन्होंने कई सवाल उठाए हैं. सांसद ने कहा है कि वह हमेशा से आम आदमी की आवाज बनकर संसद में आए और विभिन्न मुद्दे उठाए जिसका सीधा असर जनता पर पड़ता था.
अपने वीडियो संदेश में क्या बोले राघव
राघव ने अपने वीडियो में आम आदमी और आम आदमी पार्टी दोनों को ही संदेश दिया है। राघव ने कहा, जब भी मुझे संसद में बोलने का मौका मिलता है, तो मैं जनता के मुद्दे उठाता हूं।
#Politics
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद Raghav Chadha का पहला रिएक्शन सामने आया ⚡🔥उन्होंने कहा— “मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूँ।”
इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई है 👀#RaghavChadha #AAP #BreakingNews #Politics #IndiaNews… pic.twitter.com/ksIsMwKjjr— Live New India (@livenewindia01) April 3, 2026
लंबे समय से पार्टी के भीतर पनप रहा था असंतोष
एक समय अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद रणनीतिकार माने जाने वाले राघव चड्ढा धीरे-धीरे नेतृत्व की मुख्यधारा से अलग होते नजर आए। राघव चड्ढा पर यह निर्णय एक झटके में नहीं लिया गया। लंबे समय से पार्टी के भीतर असंतोष पनप रहा था। चड्ढा की अलग लाइन और सार्वजनिक चुप्पी ने नेतृत्व को असहज किया।
इन वजहों से आप को असहज किया
राधव चड्ढा लगातार पार्टी से दूरी बनाकर अपनी अलग लाइन ले रहे थे। शराब घोटाले में केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पार्टी से कन्नी काट रहे थे। उन्होंने केजरीवाल की रिहाई पर न ही स्वागत किया, न कोई पोस्ट किया। इसके बाद से ही उनपर कार्रवाई की अटकलें लगने लगी थी।





