इस तारीख को सूर्य का कर्क राशि में हो रहा है गोचर, ये राशि वाले रहें सावधान

नई दिल्ली। सूर्य का राशि परिवर्तन 16 जुलाई दिन शुक्रवार को हो रहा है। इस दौरान सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के कर्क राशि में गोचर को कर्क संक्रांति के नाम से भी जानते हैं।
सूर्य का राशि परिवर्तन मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगा। कुछ राशियों को सूर्य शुभ तो कुछ राशियों को अशुभ फल देंगे।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क संक्रांति को छह महीने के उत्तरायण काल का अंत माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन ही दक्षिणायन की शुरुआत होती है।
सूर्य की यह स्थिति मकर संक्रांति तक रहती है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव की कर्क संक्रांति के दिन उपासना करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
जानिए सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद किन राशि वालों को रहना होगा सावधान-
1. मेष राशि- सूर्य का राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस दौरान आपको अपने मान-सम्मान और छवि को लेकर सतर्क रहना होगा। इस दौरान पिता का सम्मान और सूर्य की अराधना करें।
2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को सूर्य गोचर काल के दौरान अभिमान से दूर रहना चाहिए। वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। स्वभाव में विनम्रता बनाए रखें। रविवार के दिन सूर्यदेव की अराधना करना लाभकारी रहेगा।
3. कुंभ राशि- कुंभ राशि में देवगुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में हैं। इस दौरान आपको सतर्क रहने की जरूरत है। पैसों से जुड़े मामलों में विशेष सावधानी बरतें। बड़ों का सम्मान करें। उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





