
IPL: पंजाब ने ‘येलो आर्मी’ को पीटकर बनाए कई रिकॉर्ड, लेकिन मुश्किल में अय्यर…
IPL 2026 PBKS vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2026 का सातवां मैच 3 अप्रैल को खेला गया. इस मुकाबले में 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य चेज करते हुए पंजाब ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।
IPL 2026 PBKS vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) में शुक्रवार (4 अप्रैल) को पंजाब किंग्स को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को हराने के बाद भी झटका लगा। लगातार दूसरे ओवर में स्लो ओवर रेट के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगा। पंजाब किंग्स का यह इस सीजन दूसरा स्लो ओवर रेट था। इसके कारण इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 में शामिल खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा। पंजाब किंग्स ने अगर तीसरी बार स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की तो कप्तान श्रेयस अय्यर पर बैन लग सकता है।
पंजाब का दबदबा कायम
चेपॉक में भी पंजाब का दबदबा जारी है. 2023 से 2026 तक CSK के खिलाफ यह उनकी चौथी लगातार जीत है. इस मामले में वे अब मुंबई इंडियंस(5 जीत) के बाद दूसरे नंबर पर हैं.
प्रियांश आर्य का ये प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि IPL इतिहास में यह सिर्फ दूसरी बार हुआ जब किसी खिलाड़ी ने 11 या उससे कम गेंदें खेलकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीता हो, वो बिना गेंदबाजी या फील्डिंग में योगदान के. इससे पहले ये कारनामा ग्लेन फिलिप्स ने 2023 में किया था.
पंजाब किंग्स अब T20 क्रिकेट में 200+ रन के सबसे ज्यादा सफल चेज़ करने वाली टीम बन गई है (9 बार), जिसने ऑस्ट्रेलिया (7 बार) को भी पीछे छोड़ दिया.
CSK के खिलाफ पंजाब का यह 210 रन का चेज IPL इतिहास के उनके सबसे बड़े सफल रन चेज में दूसरा स्थान रखता है. इससे पहले 262 रन का चेज KKR के खिलाफ 2025 में आया था.
श्रेयस अय्यर पर प्रतिबंध का खतरा
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स अब किसी मैच में स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी नहीं कर सकती है। ऐसा होने पर श्रेयस अय्यर पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और वह एक मैच के लिए प्रतिबंधित हो जाएंगे। पंजाब को इस सीजन अब भी कम से कम 12 मैच खेलने हैं। अय्यर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 210 रनो के लक्ष्य के जवाब में 29 गेंद पर 50 रन बनाए।





