‘मुझे ऐसी शादी में नहीं रहना…’, Aishwarya Rai संग रिश्ते पर बोले Abhishek Bachchan

Bollywood: Abhishek Bachchan और ऐश्वर्या राय ने जब शादी की थी तब ऐश्वर्या का स्टारडम ज्यादा बढ़ा था। लेकिन क्या कभी अभिषेक को इस वजह से इनसिक्योरिटी रही तो जानें एक्टर क्या बोले।

अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने हाल ही में पत्नी ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से इनसिक्योर होने को लेकर बात की है। जब अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी की थी, उस वक्त ऐश्वर्या, ज्यादा बड़ी स्टार थीं। हाल ही में जब अभिषेक बच्चन से इस बारे में सवाल किया गया है कि क्या वह अपनी बीवी के स्टारडम से कभी इनसिक्योर होते हैं तो एक्टर का जवाब वायरल हो गया।

क्या बोले अभिषेक बच्चन

हाल ही में लिलि सिंह से बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि रिलेशनशिप में बराबरी जरूरी है और यही उन्होंने अपने बचपन से सीखा है। उन्होंने फिर उस समय के बारे में बताया जब जया बच्चन की ज्यादा फैन फॉलोइंग थी, उनके पिता अमिताभ बच्चन के कम्पैरिजन में।

पत्नी ऐश्वर्या से डरते हैं अभिषेक? बोले- जब मिसेज कॉल करें तो समझ जाओ... - Abhishek bachchan says he knows hes in trouble when wife aishwarya rai calls him and says i

अभिषेक बोले, मेरे घर में ऐसा होता था। जब मेरे पैरेंट्स की शादी हुई, मेरी मां, पिता से ज्यादा बड़ी स्टार थीं। ये हमारे लिए अननेचुरल चीज नहीं थी। मुझे हमेशा पार्टनरशिप के बारे में समझाया है।

ऐश्वर्या राय को नहीं मेरी परमिशन की जरूरत, क्यों बोले अभिषेक बच्चन? - Abhishek bachchan hits back to troll who said let aishwarya rai bachchan sign more films know what actor said aaradhya bachchan ponniyin selvan 2 box office review tmovf

ऐश्वर्या के स्टारडम से इनसिक्योर नहीं अभिषेक

ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर आगे अभिषेक बच्चन ने कहा, “जब हम आखिरकार अपने कोर्टशिप, सगाई और फिर शादी के जरिए एक हुए तो यह एक पार्टनरशिप के बारे में था। कभी ऐसी बात नहीं हुई कि मैं कमाऊंगा और तुम घर संभालोगी। यह बहुत स्वाभाविक रूप से होता है लेकिन मेरे लिए यह बहुत ज्यादा ईगो से आता है।”

Aishwarya rai stuns in short dress seen holding abhishek bachchan hand in Europe trip see pics | ऐश्वर्या राय का शॉर्ट ड्रेस में स्टाइलिश अवतार, पति अभिषेक बच्चन की बाहें थाम यूं

अभिषेक की राय से सहमत हैं ऐश्वर्या!

अपनी बात को जारी करते हुए अभिषेक बच्चन ने आगे कहा, “मैंने ईगो इसलिए कहा, क्योंकि मैं वैसा इंसान नहीं हूं जो मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो यह मानता हो कि किसी दौड़ को जीतने के लिए किसी दूसरे व्यक्ति को हार मान लेनी चाहिए या दौड़ना बंद कर देना चाहिए। यही मेरी मानसिकता है।

ऐश्वर्या को कॉल करना होगा वरना मैं...', क्यों बोले अभिषेक? चौंक गईं निमरत कौर - Aishwarya rai has to call otherwise i dont when abhishek bachchan said this about wife nimrat kaur

मैं किसी ऐसे रिश्ते या शादी में नहीं रहना चाहता, जहां मेरी पत्नी को कोई काम करना इसलिए छोड़ना पड़े, ताकि मैं खुद को ‘मर्दाना’ महसूस कर सकूं। शुक्र है कि मेरी पत्नी भी ऐसी नहीं है जो इस तरह से सोचती हो।”

बेटी आराध्या को क्या सिखाते हैं

अभिषेक ने आगे बेटी आराध्या को लेकर पैरेंटिग स्टाइस पर कहा, ‘मेरे घर में, माता-पिता के रूप में, हम दोनों आराध्या को सही और गलत बताने के बजाय उसके लिए सबसे अच्छा उदाहरण बनने की कोशिश करते हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि ओके मैं तुम्हें सेल्फ डिफेंस सिखाऊंगा। अगर आपने मेरी पत्नी को देखा है तो वह अपना ध्यान खुद रख सकती हैं। ऐसा कभी नहीं हुआ कि मैंने कहा हो कि मैं उसे सेल्फ डिफेंस सिखाऊंगा और सहानुभूति सिखाओ।’

Pap diaires: Aishwarya Rai, Abhishek Bachchan spotted at airport with daughter Aaradhya

बता दें कि अभिषेक और ऐश्वर्या ने कुछ समय के रिलेशनशिप के बाद साल 2007 में शादी की थी। इसके बाद दोनों की बेटी आराध्या हुई।

Back to top button