
लखनऊ में रेलवे को उड़ाने की तैयारी में थे ISI एजेंट, UP ATS ने दबोचा
Lucknow News: UP ATS ने लखनऊ से 4 आतंकियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया। ATS के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे।
Lucknow News: यूपी एसटीएफ को लखनऊ में बड़ी सफलता मिली है। एटीएस ने चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है। चारों लखनऊ के चारबाग में धमाका करने आए थे, लेकिन उससे पहले ही एटीएस ने धर दबोचा। इनमें दो आतंकी मेरठ और दो नोएडा के रहने वाले हैं। गिरफ्तार सभी आतंकी सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म से जुड़कर पाकिस्तान हैंडलर के संपर्क में थे।
यूपी एटीएस को मिली बड़ी सफलता
यूपी एटीएस ने गिरोह का मुख्य सदस्य साकिब उर्फ डेविड को गिरफ्तार कर लिया है. यह ग्रुप पाकिस्तान हैंडलर्स कट्टरपंथी व अफ़गानिस्तान देश के कई नंबरों से जुड़ा था और देश की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहा था. इस ग्रुप का मुख्य उद्देश्य भारत में डर का माहौल बनाना था.
पाकिस्तानी हैंडलर टेलीग्राम इंस्टाग्राम के माध्यम से ओसामा बिन लादेन, फतुल्लाह गोरी, कश्मीर मुजाहिदीन, गजवा ए हिंद से जुड़कर धर्म के आधार पर वाहन जलाकर दहशत फैलते थे. साकिब के गांव का अरबाब भी इसी काम में शामिल था. आरोपियों द्वारा पाकिस्तानी हैंडलरों को प्रतिष्ठित संस्थानों की गूगल लोकेशन भी भेजी गई थी.
ये भी पढ़े- कानपुर में हाईटेक सेक्स रैकेट; सोशल मीडिया से फंसाते थे ग्राहक, होटल में डील
कई सरकारी प्रतिष्ठानों की रेकी
यूपी एटीएस को उनके पास से ज्वलनशील पदार्थ 7 मोबाइल फोन, 24 पंपलेट और आधार कार्ड बरामद हुए हैं. जानकारी के मुताबिक़ आरोपियों ने पैसों के लालच में कई प्रतिष्ठित संस्थानों, वाहनों की रेकी की थी, इसके अलावा लखनऊ, अलीगढ़ और गाजियाबाद जैसे शहरों में स्थित प्रतिष्ठित संस्थानों और सरकारी वाहनों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा करके इनके वीडियो पाकिस्तान भेजे थे.
ये भी पढ़े- बिजली से लेकर डेटा सेंटर तक—Adani Group का यूपी में बड़ा दांव
इस गिरोह का खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया है. यूपी एटीएस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई हैं. इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे, इसके बारे में भी सवाल-जवाब किए गए हैं.





