SRH vs LSG: लखनऊ के बल्लेबाजों की होगी परीक्षा, दमदार दिख रही हैदराबाद

IPL 2026 SRH vs LSG: एलएसजी को आईपीएल 2026 में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ यहां होने वाले मैच में अगर जीत दर्ज करनी है तो उसके बल्लेबाजों को अहम भूमिका निभानी पड़ेगी।

IPL 2026 SRH vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से 5 अप्रैल को होगा। SRH ने अब तक 1 मैच जीता है और 1 में हार झेली है। वहीं, LSG को अपने इकलौते मैच में शिकस्त का सामना करना पड़ा है। अब ये दोनों टीमें राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। आइए मैच से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं।

LSG का पलड़ा रहा है भारी

दोनों टीमों की भिड़ंत में अब तक LSG का पलड़ा भारी रहा है। SRH और LSG की टीमों के बीच IPL के इतिहास में अब तक कुल 6 मैच खेले गए हैं। इन मुकाबलों में 4 मैच LSG ने अपने नाम किए हैं और 2 मैच में SRH को जीत मिली है। पिछले सीजन LSG और SRH के बीच 2 मैच खेले गए थे, जिसमें से दोनों टीमों ने 1-1 जीत दर्ज की थी।

पिछले मैच में LSG निराश किया था

LSG को पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 6 विकेट से हार मिली थी। एडेन मार्करम समेत LSG के प्रमुख बल्लेबाजों ने पहले मैच में निराश किया था और यही टीम की हार का प्रमुख कारण बना था। ऐसे में LSG शीर्षक्रम से रनों की उम्मीद करेगी।

SRH दिख रही दमदार

SRH के बल्लेबाजों ने अपने दोनों मैचों में 200 से अधिक रन के स्कोर किए हैं। पिछले मैच में SRH से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। ये जोड़ी एक बार फिर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

संभावित एकादश: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नोर्खिया, और प्रिंस यादव।

संभावित एकादश: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, और ईशान मलिंगा।
Back to top button