RCB vs CSK: टिम डेविड की तूफानी फिफ्टी से बेंगलुरु की बड़ी जीत, चेन्नई को लगातार चौथी बार हराया

RCB vs CSK: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का शानदार प्रदर्शन जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में RCB ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 250 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

टिम डेविड ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए तूफानी अर्धशतक जड़ा, जबकि अन्य बल्लेबाजों ने भी तेज रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की टीम ने कोशिश जरूर की, लेकिन RCB के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई को 207 रन पर रोक दिया। जैकब डफी और भुवनेश्वर कुमार ने अहम विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

इस जीत के साथ ही RCB ने लगातार चौथी बार CSK को हराने का रिकॉर्ड बना लिया है, जो टीम के लिए एक बड़ी उपलब्धि

Back to top button