Salman Khan ने अपने ‘सुख’ पर लुटाया प्यार, मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हुई फ़ोटोज़

Salman Khan अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ की तैयारी के बीच अपने पालतू कुत्ते ‘सुख’ के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं.

सलमान खान (Salman Khan) सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन जब भी वह कोई पोस्ट करते हैं तो वह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इस वक्त इंटरनेट पर एक्टर की नई फोटोज का जादू छाया हुआ है। सलमान खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन यह पोस्ट इसलिए खास है, क्योंकि इसमें अभिनेता अपने ‘सुख’ के साथ दिख रहे हैं।

तस्वीरें शेयर करते हुए सलमान ने कैप्शन में लिखा है, '3:55 माय सुख'. सलमान और उनके सुख की क्यूटनेस ने फैंस की दिल जीत लिया है.

जानवरों के प्रति अपने गहरे लगाव के लिए जाने जाने वाले सलमान खान हमेशा से अपने पालतू जानवरों के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहे हैं. पिछले कुछ सालों में, उनके पास कई डॉग्स रहे हैं जो उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गए।

फोटोज में सलमान को व्हाइट शर्ट और ब्लू डैनिम जींस पहने देखा जा सकता है. तस्वीरों में एक्टर बहुत खुश नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर सुकून दिख रहा है.

जिनमें माइसन, मायलव और मायजान शामिल हैं. उनके नए साथी ‘सुख’ ने भी उनकी जिंदगी में वही खास जगह बना ली है, जिससे एक्टर की अपने पेट्स को परिवार की तरह मानने की पुरानी परंपरा जारी है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर देर रात कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पालतू डॉग 'सुख' के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

सलमान खान की पर्सनैलिटी पर फिदा हुए फैंस

तस्वीरों में 60 साल के सलमान खान काफी हैंडसम लग रहे हैं। अभिनेता ने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक जींस पहनी है। उनकी तस्वीरें देख यूजर्स कमेंट बॉक्स में उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “भाई की झलक, सबसे अलग।” एक यूजर ने उन्हें दुनिया का सबसे हैंडसम आदमी बताया।

सलमान के इस पोस्ट पर फैंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. एक लिखते हैं, 'मतलब भाईजान को नींद नहीं आती रात को.' एक ने लिखा, 'भाई रात को सोते नहीं हो क्या.'

सलमान खान की आगामी फिल्में

सलमान खान अपूर्व लखिया की फिल्म मातृभूमि (बैटल ऑफ गलवान) में नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन होने की गुंजाइश है।

इसके अलावा सलमान के पास डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की हाई-स्केल एक्शन ड्रामा फिल्म भी है, जिसकी शूटिंग शुरू होने वाली है. इस फिल्म में सलमान की जोड़ी साउथ एक्ट्रेस नयनतारा के साथ बनी है.

सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमान खान ने प्रोड्यूस किया है और अपूर्व लाखिया इसके डायरेक्टर हैं. ये फिल्म बहादुरी, त्याग और हिम्मत की एक सच्ची कहानी पेश करने का वादा करती है. फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी एक अहम रोल में हैं.इसके अलावा अभिनेता दिल राजू निर्मित हाई ओक्टेन एक्शन फिल्म की तैयारी कर रहे हैं।

(All Photo Credit- @beingsalmankhan)

Back to top button