Zakir Khan: जली तो सबकी है…, धुरंधर की सक्सेस पर जाकिर खान का बॉलीवुड पर तंज

Zakir Khan On Dhurandhar: कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में धुरंधर 2 की सक्सेस के बाद बॉलीवुड पर तंज कसा. उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Zakir Khan On Dhurandhar: रविवार को एक अवॉर्ड फंक्शन में जाकिर खान ने अपने मजाकिया अंदाज में बॉलीवुड की पोल खोल दी. रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 की ऐतिहासिक सफलता पर चर्चा करते हुए जाकिर ने कहा कि इंडस्ट्री के लोग भले ही सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हों, लेकिन इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई ने सबको जलन हुई है. जाकिर ने तंज कसते हुए कहा कि बधाई वाले पोस्ट तो सब दिखावा हैं, असलियत में फिल्म की कामयाबी से सबकी नींद उड़ी है.

जाकिर खान ने सरेआम खोली इंडस्ट्री की पोल

रविवार को, ज़ाकिर चेतक स्क्रीन अवार्ड्स 2026 में आलिया भट्ट और सुनील ग्रोवर के साथ होस्ट के तौर पर स्टेज पर आए थे. अब, सेरेमनी के कई क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें एक क्लिप में ज़ाकिर खान आदित्य धर की धुरंधर फ्रैंचाइज़ी की ब्लॉकबस्टर सफलता पर बॉलीवुड पर मजाक में तंज कसते हुए दिख रह हैं.

क्लिप में जाकिर कहते हुए नजर आ रहे हैं, “आप कितने ही बधाई पोस्ट डाल दें, कितनी ही कहानी डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में आप बोल दें मेरी फेवरेट फिल्म, मगर सच तो यह है कि धुरंधर से सबकी जलती तो है.” उन्होंने आगे मज़ाक में कहा, “बम फिल्म में फूटे ल्यारी में पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में.”

ये भी पढ़े- Salman Khan ने अपने ‘सुख’ पर लुटाया प्यार, मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हुई फ़ोटोज़

धुरंधर 2’  मचा रही तहलका 

‘धुरंधर’ दिसंबर 2025 में रिलीज हुई था, जिसने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया था. वहीं, इसके सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने तो सफलता के सारे पुराने रिकॉर्ड ही ध्वस्त कर दिए हैं.

19 मार्च को सिनेमाघरों में लगी यह फिल्म दुनियाभर में 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. खास बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है.

ये भी पढ़े- धुरंधर के ‘जमील जमाली’ को महंगा पड़ा ‘हरिजन’ बोलना, अब मांगनी पड़ी माफी

Back to top button