IPL 2026: KKR के लिए करो या मरो, PBKS की नजर तीसरी जीत पर

IPL 2026 KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। KKR लगातार दो हार के बाद कमबैक की तलाश में है, वहीं पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.

IPL 2026 KKR vs PBKS: IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा दोनों टीमों का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। जहां कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली। वहीं, पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मुकाबले जीते। टीम ने पहले मैच में गुजरात और दूसरे में चेन्नई को हराया।

KKR की शुरुआत निराशाजनक

आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत निराशाजनक रही है। टीम अपने शुरुआती दोनों मुकाबले हार चुकी है और अब तीसरे मैच में उसका सामना फॉर्म में चल रही पंजाब किंग्स से होगा। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, हालांकि बारिश की आशंका मैच में खलल डाल सकती है।

कोलकाता के लिए यह मैच बेहद अहम है। जीत टीम को आत्मविश्वास देगी और सीजन में वापसी का रास्ता भी खोल सकती है। लेकिन चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि पंजाब लगातार दो जीत के साथ पूरे आत्मविश्वास में नजर आ रही है।

केकेआर की परेशानी सिर्फ चोटें नहीं, बल्कि टीम कॉम्बिनेशन भी है। 2024 में खिताब दिलाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिटेन न करने का फैसला अब सवालों में है। अय्यर इस समय पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं और टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरी ओर, केकेआर ने इस सीजन अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया है, लेकिन टीम का संतुलन अभी भी सही नहीं दिख रहा।

बल्लेबाजी भी चिंता का कारण बनी हुई है। पिछले मैच में 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता सिर्फ 161 रन ही बना सकी। मिडिल और लोअर ऑर्डर में स्थिरता की कमी साफ दिखाई दी।

उधर पंजाब किंग्स दमदार फॉर्म में है। कप्तान श्रेयस अय्यर के अलावा कूपर कोनोली नंबर-3 पर प्रभावी रहे हैं, जबकि प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्य टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मार्को जानसेन और युजवेंद्र चहल टीम को मजबूती दे रहे हैं।

कुल मिलाकर मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। कोलकाता को वापसी के लिए जीत जरूरी है, जबकि पंजाब अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

Back to top button