
Salman Khan ने दिया Rajpal Yadav का साथ! अवॉर्ड्स विवाद पर बोले—‘आप वैल्यू…
Salman Khan Supports Rajpal Yadav: सलमान खान ने हाल ही में राजपाल यादव के समर्थन में एक दिल छू लेने वाला पोस्ट साझा किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Salman Khan On Rajpal Yadav: हाल ही में हुए स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 की एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बन गई है। जिसे सुनने के बाद राजपाल भरी महफिल में झेंप जाते हैं. वहीं अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है और राजपाल यादव को अपना सपोर्ट दिया है. यह पोस्ट उस समय आया है जब ‘चेतक स्क्रीन अवार्ड्स’ के दौरान राजपाल यादव के साथ हुए एक कथित मजाक या मजाकिया वाकये ने चर्चा पकड़ ली थी।
दिल खोलकर सलमान ने किया सपोर्ट
सलमान खान ने राजपाल यादव की एक फोटो शेयर करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘राजपाल भाई आप 30 सालों से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते हो। काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पर मिलेगा और मिलते रहेगा।’
Rajpal bhai aap 30 yrs se kaam kar rahe ho aur hum sabne aapko repeat kiya hai baar baar kyunki aap apna kaam jante ho aur ek value laate ho , kaam toh aapko bohot milega aur issi dollar rate pe milega aur milte rahega . Hakikat yeh hai .
Aur yeh yaad rakhna ke kabhi kabhi flow… pic.twitter.com/CzE86CCYXH— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 7, 2026
सौरभ द्विवेदी ने राजपाल पर कसा था तंज?
सौरभ द्विवेदी ने कहा था कि राजपाल भाई डॉलर और रुपये में कितना भी उतार-चढ़ाव क्यों न हो आपको ठीक पैसे उतने ही चुकाने होंगे जितने आप पर बकाया है। इस वजह से सोशल मीडिया पर सौरभ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। लोग उन्हें घमंडी बता रहे हैं।
पैसे तो उतने ही लौटने पड़ेंगे जितना उधार लिया था
राजपाल यादव की फिरकी लेते सौरभ द्विवेदी pic.twitter.com/y0QvFSSNrP
— Shvetank Rekha Maurya (@imshvetank) April 5, 2026
‘मातृभूमि’ में आएंगे नजर
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस मूवी में सलमान खान को पहली बार चित्रांगदा सिंह के साथ देखा जाएगा। फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। इसके अलावा उनके पास साउथ डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली की एक्शन-थ्रिलर भी है।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Trailer: हॉरर-कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन, ट्रेलर देख नहीं रुकेगी हंसी




