
Allu Arjun की फिल्म का पोस्टर रिलीज, अब बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज
AA22xA6 Poster: अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म AA22xA6 को लेकर सुर्खियों में हैं। आज मंगलवार को फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ है। साथ ही इसके टाइटल के जल्द एलान की जानकारी दी गई है।
AA22xA6 Poster: कहीं धुरंधर की बात हो रही है तो कहीं कल्कि और वाराणसी की चर्चा चल रही है। इन बड़ी फिल्मों के बीच एक और धमाकेदार फिल्म दस्तक देने जा रही है। जी हां, पुष्पा 2 के बाद अल्लू अर्जुन फिर से पैन इंडिया स्टार बन दर्शकों का दिल जीतने आ रहे हैं और जन्मदिन से पहले अल्लू ने दिया है फैंस को सरप्राइज। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आएंगे
अब बर्थडे पर फैंस को मिलेगा सरप्राइज
सन पिक्चर्स ने अल्लू अर्जुन की इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है. पोस्टर में देखा जा सकता है कि एक भेड़िये जैसा डरावना हाथ नजर आ रहा है, जिसके नुकीले नाखून हैं. पोस्ट का विजुअल काफी इंटेंस और पावरफुल लग रहा है. पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘तैयार हो जाइए धमाके के लिए. टाइटल पोस्टर कल सुबह 11 बजे आएगा.’
View this post on Instagram
दीपिका के साथ दिखेंगे अल्लू
आपको बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के साथ नजर आएंगे। फिल्म में अल्लू और दीपिका पहली बार एक साथ दिखने वाले हैं। इस तरह अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर इस फिल्म को लेकर जबरदस्त सरप्राइज मिलने वाला है, जिसे लेकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं.
जानकारी के मुताबिक, यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन एक ऐसे इंटेंस अवतार में नजर आएंगे, जो पहले कभी नहीं देखा गया. सुपरस्टार का एक बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा.
ये भी पढ़े- Salman Khan ने दिया Rajpal Yadav का साथ! अवॉर्ड्स विवाद पर बोले- ‘आप वैल्यू…
कल 08 अप्रैल को अल्लू अर्जुन का जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी इस आगामी फिल्म के टाइटल पोस्टर के रूप में फैंस को खास तोहफा मिलेगा। फिलहाल आज जारी पोस्टर ने यूजर्स को उत्साहित कर दिया है। वे इसे बेस्ट अवतार बता रहे हैं।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla Trailer: हॉरर-कॉमेडी का मजेदार कॉम्बिनेशन, ट्रेलर देख नहीं रुकेगी हंसी





