RR vs MI: वैभव सूर्यवंशी की अब असली परीक्षा, सामने होगी बुमराह की चुनौती

IPL 2026 RR vs MI: मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पंड्या की वापसी बेहद अहम हो सकती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स अपने मजबूत टॉप ऑर्डर और शानदार गेंदबाजी के दम पर लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी.

IPL 2026 RR vs MI: आईपीएल 2026 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ होगा। इस मैच में राजस्थान के ओपनर 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की असली परीक्षा होने वाली है। वैभव का सामना इस मैच में जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, हार्दिक पंड्या, मिचेल सैंटनर जैसे धाकड़ इंटरनेशनल गेंदबाजों से होगा। खास बात यह है कि उनका खाता भी मुंबई के खिलाफ नहीं खुल सका है।

काली मिट्टी की पिच क्या असर दिखाएगी

गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच काली मिट्‌टी से बनी है, बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम को बल्लेबाजी के मुफीद माना जाता है. इस ग्राउंड पर बड़े टोटल बनते हैं और जमकर चौके-छक्के भी लगते हैं. बरसापारा में पहली पारी का औसतन स्कोर 160 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 153 रन है.

हार्दिक पंड्या टीम से जुड़े

अब हार्दिक टीम के साथ जुड़ चुके हैं और नेट्स में भी अभ्यास करते दिखे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह राजस्थान के खिलाफ मैदान पर उतर सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो मुंबई को बड़ा फायदा मिलेगा.

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स का टॉप ऑर्डर शानदार फॉर्म में है. यशस्वी जायसवाल और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी टीम को तेज शुरुआत दे रहे हैं. इसके बाद ध्रुव जुरेल पारी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. कप्तान रियान पराग बल्ले से भले अभी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हों, लेकिन उनकी कप्तानी की काफी तारीफ हो रही है.

वैभव बनाम बुमराह पर रहेगी नजर

इस मुकाबले में सभी की नजर वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह पर होगी. वैभव इस सीजन भी कमाल की लय में दिख रहे हैं. वहीं, बुमराह को इस सीजन अपने पहले विकेट की तलाश है. ये भी देखना दिलचस्प होगा की आखिर वैभव सूर्यवंशी बुमराह का सामना कैसे करते हैं.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (संभावित): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (संभावित): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह

Back to top button