
Priyanka Chopra ने बिताया ‘देसी’ संडे, बिकिनी पहन पूल किनारे दिए किलर पोज
हैदराबाद में ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू करने से पहले Priyanka Chopra ने स्विमिंग पूल में शानदार संडे बिताया है। मजेदार बात यह है कि फैंस की नजर उनकी पूल में अठखेलियों की बजाय प्लेट में पड़ी कच्ची कैरी पर है।
ग्लोबल स्टार Priyanka Chopra आज के दौर की सबसे बड़ी एक्ट्रेस की गिनती में आती हैं. प्रियंका जल्द ही एस.एस. राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने घर पर परिवार के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताए और संडे एंजॉय किया.

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा न सिर्फ बॉलीवुड की बल्कि हॉलीवुड का भी एक बड़ा नाम हैं. एक्ट्रेस का नाम आज पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन स्टार्स में लिया जाता है. प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है.

कच्ची कैरी और पूल साइड रिलैक्सेशन
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की, जिसे उन्होंने “उन दुर्लभ समयों में से एक जब रविवार वास्तव में रविवार जैसा महसूस हुआ” बताया। सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके ‘देसी स्नैक’ ने। पूल के किनारे रिलैक्स करते हुए प्रियंका लाल मिर्च और नमक के साथ कच्ची कैरी (कच्चा आम) का लुत्फ उठाती नजर आईं।

नीली बिकिनी और सनग्लासेस में उनकी टोंड बॉडी और स्वैग देखकर फैंस के साथ-साथ एकता कपूर जैसी हस्तियों ने भी उन्हें “असली सुपरस्टार” बताया।

भले ही प्रियंका भारत में शूटिंग कर रही हैं, लेकिन उनका दिल हमेशा अपने परिवार के पास रहता है। उन्होंने एक इमोशनल तस्वीर साझा की जिसमें वह अमेरिका में मौजूद अपने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ वीडियो कॉल पर जुड़ी हुई थीं।

एक अन्य प्यारी तस्वीर में छोटी मालती अपनी नानी मधु चोपड़ा के साथ लाड करती दिख रही हैं। ये तस्वीरें दिखाती हैं कि दुनिया की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक होने के बावजूद प्रियंका अपने रिश्तों को कितनी खूबसूरती से निभाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा हैदराबाद में दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ की शूटिंग कर रही हैं। यह फिल्म साल 2027 की संक्रांति पर रिलीज होने वाली है और इसमें उनके साथ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू मुख्य भूमिका में हैं।
(सभी फोटो साभार इंस्टाग्राम priyankachopra)




