Samay Raina अभी जिंदा है…’, IGL विवाद के बाद कॉमेडियन का तगड़ा कमबैक

Samay Raina का ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो विवादों में रहा है। उन पर कई FIR दर्ज हुई। कई महीनों बाद उन्होंने फिर से कमबैक किया है। क्या-क्या कहा, आइए जानते हैं।

समय रैना ने पिछले साल IGL (इंडिया गॉट लेटेंट) पर हुए विवाद के बाद यूट्यूब से ब्रेक ले लिया था. करीबन एक साल के लंबे ब्रेक के बाद अब कॉमेडियन ने वापसी कर ली है. समय ने ‘समय रैना स्टिल अलाइव’ शो से वापसी की है. करीबन डेढ़ घंटे के वीडियो में उन्होंने अपने और अपने शो से जुड़े विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. इस वीडियो को 13 घंटे के अंदर 5 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Still Alive में क्या-क्या है?

अपने सुपरहिट कॉमेडी शो, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ को लेकर उन्हें कई मोर्चे पर जूझना पड़ा। फरवरी में आए एक एपिसोड को लेकर खूब हंगामा बरपा। बीयरबाइसेप्स के नाम से मशहूर रणवीर अलाहबादिया ने शो के दौरान कुछ ऐसा कहा था, जिस पर खूब हंगामा बरपा। स्टारडम के पीक से अचानक महीनों तक लाइम लाइट से दूर रहे समय रैना, एक बार फिर लौटे हैं। इस बार उन्होंने अपने कॉमेडी शो को नाम दिया है, ‘स्टिल अलाइव।’ वेलकम के RDX की तरह आसान भाषा में इसे कहना तो कह सकते हैं, ‘अभी हम जिंदा हैं।’

शो में अपनी आपबीती बताई

समय रैना ने शो में अपनी आपबीती बताई है। 10 फरवरी के बाद उनकी जिंदगी में क्या-क्या बदला, अचानक वह कॉमेडियन से लोगों की नजरों में विलेन कैसे हो गए। जो लोग गाली देते हैं, उन्हें भी उनके शो पर ऐतराज कैसे हुआ, इस दौरान क्या मुश्किलें आईं, लोगों ने उनके साथ क्या व्यवहार किया, समय रैना ने इन सब बातों का जिक्र किया।

सुनील पाल, मुकेश खन्ना पर साधा निशाना

वो कहते हैं कि सुनील पाल, मुकेश खन्ना जैसे कई नामी लोग और नेता उनके और उनके शो के पीछे हाथ धोकर पड़ गए थे. मुकेश खन्ना को जवाब देते हुए समय ने कहा कि शक्तिमान भी उनके पीछे पड़ गया था और वो शक्तिमान से कैसे लड़ते. अपने पेटेंट स्टाइल में समय ने कहा कि शक्तिमान की वजह से तो बच्चे बिल्डिंग से कूद जाते थे. ऐसे में मुकेश खन्ना को कुछ भी कहने का हक किसने दिया.

क्या था ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ विवाद?

रणवीर अल्लाहाबादिया ने पिछले साल फरवरी में समय रैना के शो पर शिरकत की थी. वो बतौर गेस्ट पहुंचे थे और उन्होंने अपने विवादित सवाल से तहलका मचा दिया था. इस शो पर सोशल मीडिया से संसद तक जमकर बवाल कटा था. अभद्र टिप्पणी मामले में कोर्ट ने दोनों को जमकर फटकार भी लगाई थी. अब इस विवाद के 14 महीने बाद समय रैना ने कॉमेडी में वापसी कर ली है.

Back to top button