
UP में बसों का सफर हुआ महंगा, इन रूटों पर बढ़ा रोडवेज का किराया
UP News: उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में सफर करना अब यात्रियों के लिए महंगा हो गया. UPSRTC ने पांच रूटों पर 1 से लेकर 6 रुपये तक किराए में दाम बढ़ाए हैं.
UP News: महंगाई के दौर में अब रोडवेज यात्रियों की जेब पर एक और बोझ बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने बस किरायों में एक से छह रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। इस फैसले का सीधा असर लखनऊ से संचालित कई प्रमुख रूटों पर पड़ा है, जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक, यह बढ़ोतरी टोल दरों में हालिया इजाफे के चलते की गई है।
इन रूटों पर बढ़ा किराया-
-आलमबाग से प्रयागराज का किराया 302 से बढ़कर 308 रुपए हुआ
-आलमबाग से वाराणसी का किराया 473 से बढ़कर 476 हो गया
-कैसरबाग से बहराइच का किराया 192 रुपए की जगह 193 रुपए हो गया
-कैसरबाग से गोरखपुर का किराया 435 की जगह अब 437 हो गया
-कैसरबाग से दिल्ली के लिए 776 की जगह 781 रुपए देना होगा
ये भी पढ़े- फिल्मी कनेक्शन से सियासी वार… पोस्टरों में दिखी अखिलेश की ‘धुरंधर’ छवि
टोल टैक्स बढ़ने से किराये पर असर
शासन ने नई वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे तथा गोरखपुर एक्सप्रेसवे पर प्रथम टोल से अंतिम टोल तक वाहनों के लिए प्रति चक्कर नई दरें लागू कर दी हैं। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल में पांच रुपये से 85 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़े- रजिस्ट्री के झंझट खत्म! UP में नई व्यवस्था से आसान होगा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन…
अन्य एक्सप्रेसवे पर भी बाइक व कार का सफर महंगा हुआ है। टू व्हीलर/, थ्री व्हीलर, लीगल रिजस्टर्ड ट्रैक्टर के लिए आगरा-लखनऊ और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर पांच-पांच रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
ये भी पढ़े- UP में चुनावी रणनीति का आगाज़? कैबिनेट फैसलों से मिले बड़े संकेत…





