IPL 2026: Age is just a number! 15 साल के बल्लेबाज ने बुमराह-बोल्ट को कूटा

MI vs RR:  मुकाबले का टर्निंग पॉइंट 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की निडर बल्लेबाजी रही, जिन्होंने 14 गेंदों में 39 रन ठोकते हुए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर दबाव पूरी तरह पलट दिया.

Vaibhav Suryavanshi VS Jasprit Bumrah: आईपीएल 2026 में बीते मंगवार को आखिरकार पहली बार वो बैटल देखने को मिला, जिसका सब बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और महान गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक दूसरे के आमने-सामने थे। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मुकाबले से पहले ही दोनों के बैटल को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही थी। दोनों के बैटल ने काफी सुर्खियां बटोरी।

‘जस्सी’ को कुछ समझा ही नहीं

वैभव सूर्यवंशी अपने करियर में पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना कर रहे थे। उन्होंने 5 गेंद खेलीं और बुमराह के खिलाफ 260 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 13 रन बनाए। उन्होंने बुमराह को 2 छक्के लगाए। पहला छक्का तो उन्होंने पहली बॉल पर ही लगा दिया था। इस तरह से देखा जाए तो वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ पहला राउंड जीत लिया है। अगर स्कोरबोर्ड देखें या आंकड़े देखें तो सब यही कहेंगे कि सूर्यवंशी भारी रहे।

ट्रेंट बोल्ट को भी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा

वैभव सूर्यवंशी कह चुके हैं, “मैं गेंद को खेलता हूं, गेंदबाज़ को नहीं.” 32 साल के जीनियस जसप्रीत बुमराह को 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने छक्का जड़ा तो क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज भी दंग रह गए. यही नहीं तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट का सामना करते हुए भी वैभव सूर्यवंशी ने उन्हें भी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया.

वैभव ने 14 गेंदों पर 39 रन बनाए. 279 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए इस पारी में उन्होंने बुमराह को दो छक्के, शार्दुल ठाकुर को दो छक्के और एक चौका और ट्रेंट बोल्ट को एक छक्का जड़ा. बड़ी बात ये है कि इतनी शानदार पारी खेलने के बाद आउट होने पर वो मायूस भी हो गए.

राजस्थान की लगातार तीसरी जीत

मैच की बात करे तो, बारिश से सिमटे 11 ओवरों के मुकाबले में मंगलवार रात राजस्थान रॉयल्स (RR) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 27 रनों से हराकर न सिर्फ लगातार तीसरी जीत दर्ज की। आईपीएल में अपने करियर की पहली ही गेंद पर पिछले साल छक्का लगानेवाले वैभव सूर्यवंशी ने साबित कर दिया कि बड़ी लीग में वो बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनानेवाले हैं.

Back to top button