DC vs GT: दिल्ली बनाम गुजरात मैच पर बारिश का साया, कप्तान गिल की वापसी संभव

DC vs GT IPL 2026: बुधवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत होनी है. हालांकि, मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है.

IPL 2026, DC vs GT: आईपीएल 2026 का 14वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच पर भी बारिश का साया होगा। पिछले कुछ दिनों से देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में बारिश जारी है। दोपहर के बाद पिछले कुछ दिनों से लगातार बेमौसम बारिश हो रही है और इसका असर इस मैच पर भी पड़ सकता है।

बैटिंग बॉलिंग दोनों में फायर है दिल्ली

दिल्ली की तरफ से गेंदबाजों में मुकेश कुमार ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है, वहीं कप्तान अक्षर पटेल पावरप्ले और बीच के ओवरों दोनों में प्रभावी रहे हैं. लुंगी एनगिडी ने दिल्ली की गेंदबाजी इकाई को मजबूती प्रदान की है, जिसमें टी नटराजन और कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव भी शामिल हैं.

पूरी तरह बेरंग नजर आ रही GT

गुजरात टाइटंस की टीम अपने पहले दो मैच हार गई है और इनमें उसके गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा. सिराज और रबाडा दोनों ही थोड़े महंगे साबित हुए हैं, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा अपने प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रख पाए हैं. गुजरात टाइटंस के लिए सकारात्मक बात यह है कि राशिद ने प्रतियोगिता की शुरुआत में ही अपनी लय पा ली है.

कप्तान गिल की वापसी तय

कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच के लिए वह पूरी तरह से फिट हो जाएंगे.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

दिल्ली में होने वाले इस मैच के दिन दोपहर में बारिश की संभावना ज्यादा है। फिलहाल एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि मैच के टाइम बारिश की संभावना कम है।

ये भी पढ़े- IPL 2026: Age is just a number! 15 साल के बल्लेबाज ने बुमराह-बोल्ट को कूटा

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिज़वी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा/जेसन होल्डर, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज

ये भी पढ़े-  IPL 2026: मैच रद्द होते ही KKR पर तंज, अय्यर की बहन का वीडियो वायरल

Back to top button