DC vs GT: हार के बाद टूट गए डेविड मिलर, सपोर्ट में आए अक्षर पटेल…

DC vs GT IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स जीत की दहलीज पर खड़ी थी, लेकिन डेविड मिलर की एक गलती से दिल्ली कैपिटल्स मैच बचा नहीं पाई. मायूस खड़े मिलकर को अक्षर पटेल ने आकर गले लगाया।

DC vs GT IPL 2026: आईपीएल 2026 में अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले गए सांसे रोक देने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के हाथों महज 1 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। जीत के बेहद करीब पहुंचकर मिली इस हार ने दिल्ली के खेमे में मायूसी भर दी खासकर स्टार बल्लेबाज डेविड मिलर इस नतीजे से पूरी तरह टूट गए। मैच के बाद भावुक मिलर को दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल संभालते हुए और उनकी पीठ थपथपाते हुए नजर आए।

डेविड मिलर से हुई एक गलती

दिल्ली कैपिटल्स को जीतने के लिए 12 गेंदों में 36 रन चाहिए थे. मोहम्मद सिराज ने 19वां ओवर डाला, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका जड़ा. इस ओवर में कुल 23 रन आए थे. अब अंतिम 6 गेंदों पर जीतने के लिए 13 रन चाहिए थे. विप्रज ने पहली गेंद पर चौका लगाया लेकिन दूसरी गेंद पर आउट हो गए.

3 गेंदों पर 8 रन चाहिए थे, तब छक्का लगाकर डेविड मिलर ने दिल्ली के खेमे को खुश कर दिया. अब 2 गेंदों में सिर्फ 2 रन चाहिए थे, अगली गेंद पर मिलर ने बड़ा शॉट लगाना चाहा लेकिन मिस हो गए. हालांकि इस पर आसानी से एक रन मिल सकता था, लेकिन मिलर दौड़े नहीं. नहीं तो यहीं पर स्कोर बराबर हो जाता. अगली गेंद पर मिलर ने शॉट लगाना चाहा, लेकिन इस बार तो गेंद बल्ले से ही नहीं लगी और विकेट कीपर के हाथों में चली गई. बटलर ने डायरेक्ट थ्रो मार दिया और कुलदीप रन आउट हो गए. दिल्ली जीत के करीब आकर 1 रन से मैच हार गई।

मैच के बाद मिलर मायूस थे. सभी खिलाड़ी जब एक दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल उनके पास आए और उन्हें गले लगा लिया. उन्होंने मिलर से काफी देर तक बात की और उन्हें संभाला. इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वह उनसे बोल रहे हैं कि तुमने अच्छी फाइट की, तुम इस हार को अपने ऊपर मत लो.

Back to top button